- अलीगढ़ में बीजेपी नेता की शिकायत पर सीएम योगी ने लिया एक्शन, अवैध बस्तियों पर चलाया बुलडोजर

अलीगढ़ में बीजेपी नेता की शिकायत पर सीएम योगी ने लिया एक्शन, अवैध बस्तियों पर चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिंचाई विभाग की ज़मीन पर प्रशासन का बुलडोज़र चला है। आपको बता दें कि लोगों ने इस पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था।

अलीगढ़ में सिंचाई विभाग की ज़मीन को लंबे समय से अवैध कब्ज़ों से मुक्त कराने के लिए अलीगढ़ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। बुलडोज़रों की गर्जना, भारी पुलिस बल की मौजूदगी और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई की पूरे ज़िले में चर्चा का विषय बन गई है।

क्वार्सी थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की नहर के लगभग 5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गया था। बताया गया कि यह अतिक्रमण किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक समुदाय विशेष के कई लोगों ने मिलकर किया था। इस अतिक्रमण के कारण यहाँ दुकानें, धार्मिक स्थल और एक गेट तक बना दिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर पर अतिक्रमण के कारण न केवल सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि आसपास के किसानों की ज़मीनों को भी इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा।

प्रशासन ने की कार्रवाई
प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कुछ अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इनमें दुकानें और अस्थायी ढाँचे शामिल थे। वहीं, मस्जिद, मदरसा और 'सर सैयद अहमद खाँ द्वार' नामक द्वार को ध्वस्त करने की कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये निर्माण 10 सितंबर के बाद ध्वस्त किए जाएँगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से धार्मिक स्थल और द्वार हटाने के लिए 10 सितंबर तक का समय देने का अनुरोध किया। उनकी मांग को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 सितंबर तक अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाया जाएगा।

सर सैयद अहमद खाँ के नाम पर बना द्वार भी निशाने पर
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के दौरान विधायक रहे जमीरउल्लाह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खाँ के नाम पर एक द्वार बनवाया था। यह द्वार भी सिंचाई विभाग की ज़मीन पर बने अवैध निर्माणों की सूची में शामिल है।

प्रशासन ने गेट पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी कर ली है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी बंदोबस्त किया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी के जवान और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए रास्ते भी बंद कर दिए गए थे।

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. निश्चय शर्मा ने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा न केवल अवैध है, बल्कि इससे किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और मंगलवार को बुलडोजर अभियान शुरू किया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag