-
नवागत आईजी सुशांत कुमार सक्सेना ने आईजी चम्बल जोन का किया पदभार ग्रहण
भिण्ड। अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी श्रीनिवास वर्मा, भापुसे द्वारा नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त कुमार सक्सेना, भापुसे को प्रात: 11 बजे कम्पू स्थित कार्यालय में आईजी चंबल का पदभार ग्रहण कराया। नवागत आईजी चंबल के द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालयीन स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया श्री अमनसिंह राठौड, पुलिस अधीक्षक मुरैना, आशुतोष बागरी, भापुसे, पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्योपुर, अलोक कुमार सिंह उपस्थित रहें और उनके द्वारा नवागत आईजी चम्बल जोन का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा उपस्थित पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।राज्य शासन द्वारा 1 मार्च 2023 को अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक चम्बल राजेश चावला, भापुसे की विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति उपरान्त आईजी चम्बल जोन का अतिरिक्त प्रभार, अति.पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी श्रीनिवास वर्मा,भापुसे को दिया गया था। नवागत पुलिस महानिरीक्षक पूर्व में रतलाम रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक/महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिनके द्वारा आज दिनांक 21 मार्च 2023 को राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। सुशान्त कुमार सक्सेना, भापुसे वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!