- रोहित के साथ गले मिलते नजर आये गंभीर

लखनऊ । आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर हाल की में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ हुए विवाद के कारण चर्चाओं में आये थे। इस बात के लिए गंभीर की आलोचना भी हुई थी और कहा गया था कि कोच होने के कारण उन्हें इस मामले में संयम बरतना चाहिये था। वहीं अब गंभीर का एक अलग ही रुप सामने आया है। 
गंभीर इसमें भारतीय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के ट्विटर हैंडल ने यह वीडियो साझा किया गया है। इसमें लिखा है, वेलकट टू लखनऊ रोहित। यह मुलाकात लखनऊ के एकाना अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मुम्बई से मैच से पहले हुई। इस वीडियो में गंभीर और रोहित के बीच अच्छा समन्वय दिखा। दोनों बड़ी आत्मीयता से एक दूसरे से मिले और गले लग गये। दोनों के चेहरे पर इस दौरान बड़ी सी मुस्कुराहट भी दिखी। 24 सेकंड के इस वीडियो के दौरान एक गाना भी चल रहा था। इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। कई लोग इस मुलाकात की सराहना करते दिखे। 
साल 2007 और 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे गंभीर की बेहद कम लोगों से बनती है पर जिनसे भी बनती है उनसे वह पक्की दोस्ती निभाते हैं। वहीं रोहित भी गंभीर को एक बड़े भाई की तरह मानते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag