- मिलीजुली होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दिसंबर में शुरु होने के संकेत

मिलीजुली होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दिसंबर में शुरु होने के संकेत


नई ‎दिल्ली । ‎दिसंबर में कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने जा रही है। हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड अर्थात ‎मिलीजुली होगी। संभवत: यह यात्रा इसी साल दिसंबर में शुरु हो सकती है, जोकि अगले साल फरवरी तक चलेगी। इस तरह से कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी कर रही है। इस बार यात्रा पहले की तरह पैदल नहीं की जाएगी, बल्कि इसे हाईब्रिड करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी, जिसका समापन 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में हुआ था। बता दें ‎कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद अपने अनुभव साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके घुटनों में दर्द रहता है, जिसकी वजह से चलने में बहुत दिक्कत होती है। लेकिन जनता से मिले प्यार से वो अपने दर्द भूल गए और उन्होंने यात्रा पूरी कर ली थी। इसीलिए कांग्रेस ने यात्रा का दूसरा चरण हाईब्रिड चुना ताकि राहुल गांधी और अन्य नेताओं को दिक्कत न हो। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल दिल्ली में प्रवेश करेगी | पुदीना

ये भी जानिए..................

- कांगेस- सपा पर संजय निषाद ने साधा ‎निशाना, बताया एक-दूसरे के खून के प्यासे

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को पहुंचेगी  दिल्ली, हफ्ते भर का होगा विश्राम - Congress Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra  reach delhi on 24 december

गौरतलब है ‎कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जिसमें राहुल गांधी, पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी। उनकी यह यात्रा दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जोकि 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर खत्म हुई। यह यात्रा तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी। इस यात्रा से राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे थे। इस मार्च में कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखी गई थी। 

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट,  अस्पताल में भर्ती - four participants got electrocuted in the congress  Bharat Jodo Yatra ntc - AajTak

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag