नोएडा। प्रेम प्रसंग के चलते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अपने परस्पर विरोधी विचारों को लेकर सुर्खियों में रही है। हाल ही में जारी एक वीडियो में उसने लिखा है कि, मेरे घर जल्द नया मेहमान आने वाला है। जबकि कुछ दिन पहले मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उसने कहा था कि वह अभी गर्भवती नहीं हैं। बहरहाल सीमा हैदर ने थंबनेल पर लिखा कि, आज से नए मेहमान का इतंजार है।
2 मिनट और सात सेकेंड के वीडियो में सीमा अपने हाल ही में बनवाए नए कमरे और उसकी सजावट के बारे में बात कर रही हैं। सीमा हैदर अपने नए कमरे और घरों की सजावट, उसके पर्दे, बर्तनों बाकी अन्य चीजों पर चर्चा की है। कई लोगों ने सीमा हैदर के वीडियो के नीचे बधाई संदेश लिखे है। सीमा हैदर ने कहा था कि एक न एक दिन तो बच्चे होने ही हैं लेकिन जब ऐसा होगा,तो मैं आप लोगों को जरूर बताऊंगी।