- PM Modi Visit: पीएम मोदी आज कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस की यात्रा पर होंगे रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

PM Modi Visit: पीएम मोदी आज कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस की यात्रा पर होंगे रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस के दौरे पर जाएंगे। कनाडा में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अमीर सात लोकतांत्रिक देशों के जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से वैश्विक अस्थिरता गहराने की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस के दौरे पर जाएंगे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी कनाडा में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अमीर सात लोकतांत्रिक देशों के जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

कार्नी ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था और टेलीफोन पर बातचीत में दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक पर सहमति बनी थी।

जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा


भारत और कनाडा के बीच अक्टूबर 2023 से आपसी संबंध काफी खराब चल रहे हैं और माना जा रहा है कि मोदी और कार्नी की मुलाकात से संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में भारत को लगातार अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है और इन सभी बैठकों का नेतृत्व प्रधानमंत्री स्तर पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने किया है।

गौरतलब है कि भारत की अर्थव्यवस्था इस समूह में शामिल कम से कम तीन देशों (इटली, कनाडा और फ्रांस) से बड़ी है। इस समूह के दो देशों (जापान और ब्रिटेन) के साथ भारत का आर्थिक समझौता है। अमेरिका और यूरोपीय संघ (जिनमें फ्रांस, इटली और जर्मनी सदस्य हैं) के साथ जल्द ही व्यापारिक समझौता होने वाला है।

यूरोपीय संघ के दो छोटे देशों क्रोएशिया और साइप्रस का भी करेंगे दौरा


इस साल की बैठक में वैश्विक शांति और स्थिरता के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा अहम मुद्दा है। माना जा रहा है कि कनाडा में होने वाली जी-7 बैठक में इजरायल-ईरान मुद्दे पर बयान जारी किया जाएगा। कनाडा के अलावा पीएम मोदी यूरोपीय संघ के दो छोटे देशों क्रोएशिया और साइप्रस का भी दौरा करेंगे। यूरोपीय संघ के साथ सामरिक संबंध मजबूत होंगे इन दोनों देशों की यात्रा को यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को सामरिक आयाम देने के सरकार के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। 

भारत सरकार का मानना ​​है कि यूरोपीय संघ के साथ सामरिक संबंधों को मजबूत करना न केवल वैश्विक व्यवस्था में हो रहे बदलावों के अनुरूप है बल्कि यह भारत के दीर्घकालिक आर्थिक हितों के अनुरूप भी है। क्रोएशिया की यात्रा करने वाले देश के पहले पीएम होंगे पीएम मोदी क्रोएशिया की यात्रा करने वाले देश के पहले पीएम होंगे। वह करीब 23 साल बाद साइप्रस की यात्रा करने वाले पीएम होंगे। क्रोएशिया की आबादी करीब 39 लाख है जबकि साइप्रस की आबादी महज 14 लाख है। 
साइप्रस की उनकी यात्रा को तुर्की के साथ बिगड़ते संबंधों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। साइप्रस के एक हिस्से पर कई दशकों से तुर्की का कब्जा है साइप्रस के एक हिस्से पर कई दशकों से तुर्की का कब्जा है। तुर्की और साइप्रस के बीच काफी खराब संबंध हैं। भारत हमेशा से साइप्रस के एकीकरण का समर्थक रहा है। अब जबकि तुर्की खुलकर पाकिस्तान के समर्थन में आ गया है, तो देखना यह है कि प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस की धरती से साइप्रस के एकीकरण की घोषणा करते हैं या नहीं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag