- अहमदाबाद विमान हादसा: 3 दिन में सिर्फ 32 शवों की हुई पहचान, पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA सैंपल भी हुआ मैच

अहमदाबाद विमान हादसा: 3 दिन में सिर्फ 32 शवों की हुई पहचान, पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA सैंपल भी हुआ मैच

अहमदाबाद विमान दुर्घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, जिसमें शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अब तक डीएनए जांच की मदद से 32 शवों की पहचान की जा चुकी है और 14 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी डीएनए जांच की गई है। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर गुजरात और राजस्थान के हैं।

अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान दुर्घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। अब तक डीएनए जांच की मदद से 32 शवों की ही पहचान की जा सकी है। 14 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने रविवार को बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी डीएनए जांच की गई है। उनकी भी 12 जून को विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है


विमान दुर्घटना में मरने वालों में ज्यादातर गुजरात और राजस्थान के हैं। हादसे में लोगों के शव बुरी तरह जल गए हैं, इसलिए उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि सभी शवों की डीएनए जांच की जा रही है, ताकि उनकी पहचान हो सके।

डॉ. रजनीश पटेल के मुताबिक,


अभी तक सिर्फ 32 डीएनए सैंपल का मिलान हो पाया है। 14 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। ये मृतक उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अरावली और अहमदाबाद के हैं। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए मिलान हो गया है।

230 टीमें बनाई गईं


पीड़ित परिवारों से संपर्क करने के लिए 230 टीमें बनाई गई हैं। आपको बता दें कि 12 जून की दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI 171 बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराकर क्रैश हो गया था। इस दौरान विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ 1 व्यक्ति बच पाया।

उच्च स्तरीय समिति करेगी जांच


विमान हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के 5 एमबीबीएस छात्रों समेत 29 लोगों की भी जान चली गई। विमान हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 8 एजेंसियों की एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है। यह समिति 3 महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag