- टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्रिकेट वर्ल्डकप का ‎‎दिखा असर

टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्रिकेट वर्ल्डकप का ‎‎दिखा असर


-मुंबई में आयो‎‎जित इवेंट में सलमान खान ने भारत के जीतने का भरोसा जताया


मुंबई । सलमान खान ‘टाइगर 3’ इन ‎दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। इस ‎फिल्म के कलेक्शन पर क्रिकेट वर्ल्डकप का असर भी ‎दिख रहा है। सलमान की फिल्म टइगर 3 इन ‎दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन जारी है। ‘टाइगर 3’ को ऑडियंस से मिल रहे प्यार से मेकर्स और सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी खुश हैं। इस मौके पर मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया।

Box Office: तेजी से नीचे गिर रही सलमान की 'टाइगर 3' की कमाई, पहले शुक्रवार  को ही रंग हुआ बदरंग - tiger 3 box office collection day 6 starring salman  khan and

 

 ‎जिसमें सलमान के साथ कैटरीना और इमरान भी शामिल हुए। फैंस पर टाइगर 3 के साथ-साथ क्रिकेट वर्ल्ड 2023 का भी क्रेज देखा गया। इवेंट में सलमान ने भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का भरोसा जताया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। इस पर किसी फैंस के ‘टाइगर 3’ के कलेक्शन से जुड़े सवाल पर सलमान कहते हैं कि भारत विश्वकप जीत जाएगा। भारत अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। इंडिया धड़ाधड़ मारे जा रहा था। हालां‎कि सलमान के यह कहते ही फैंस जोर से चिल्लाने लगते हैं।

ये भी जानिए..........

Box Office: तेजी से नीचे गिर रही सलमान की 'टाइगर 3' की कमाई, पहले शुक्रवार  को ही रंग हुआ बदरंग - tiger 3 box office collection day 6 starring salman  khan and

- भारत फेवरेट लेकिन आस्ट्रे‎लिया भी कम नहीं है : माइकल वॉन

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने कहा, ‎कि वर्ल्ड कप भी था और इंडिया धड़ाधड़ मारे जा रहा था। भारत हर गेम जीती है। उस दौरान हम आए हैं। हमारे जो कलेक्शन है वो बहुत ही अच्छे हैं। बहुत ही अच्छे हैं। इंशाअल्लाह इंडिया वर्ल्डकप जीत जाएगी। इंडिया कल जीत जाएगी और इसके बाद आप सब लोग वापिस थिएटर में जाएंगे। समझे। दरअसल बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने छठे दिन 13.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 44.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे इसका कलेक्शन बढ़कर 59.25 करोड़ रुपए हुआ। तीसरे दिन वापिस नीचे गिरा और 44.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।
Box Office: तेजी से नीचे गिर रही सलमान की 'टाइगर 3' की कमाई, पहले शुक्रवार  को ही रंग हुआ बदरंग - tiger 3 box office collection day 6 starring salman  khan and

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag