- अरविंद केजरीवाल देंगे दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा? आप प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल देंगे दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा? आप प्रमुख ने दिया बड़ा बयान


नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमारा संगठन और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे जेल भेजने का प्लान बनाया गया है। केजरीवाल ने कहा हमलोग जेल जाने से नहीं डरते हैं। मैं एक बार 15 दिन जेल में रहकर आया हूं।

Congress is yet to take a stand on AAP Government vs Centre issue Arvind  Kejriwal met opposition leaders- AAP की एंट्री से बिगड़ गया का नंबर गेम!  ...क्या इसीलिए केजरीवाल के खिलाफ

अंदर ठीक-ठाक इंतजाम होता है, इसलिए जेल जाने से आप भी नहीं डरिए। अगर भगत सिंह इतने दिन जेल में रह सकते हैं।  मनीष सिसोदिया 9 महीने जेल रह सकता है। सत्येंद्र जैन एक साल जेल रह सकता है, तो हमें जेल जाने से डर नहीं है। आप संयोजक ने आगे कहा हमें सत्ता का लालच नहीं है। 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया था। कोई अपनी चौकीदार की नौकरी से इस्तीफा नहीं देता। मेरे ख्याल से दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जो अपनी मर्जी से 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया हो। इस्तीफा मैं अपने जूते की नोक पर लेकर चलता हूं।

ये भी जानिए..........

Congress is yet to take a stand on AAP Government vs Centre issue Arvind  Kejriwal met opposition leaders- AAP की एंट्री से बिगड़ गया का नंबर गेम!  ...क्या इसीलिए केजरीवाल के खिलाफ

- दिल्ली में अब एआई से होगा वार्ड की समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री की कुर्सी का लालच नहीं है। मुझे इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, इस बारे में अलग-अलग लोगों से, सबसे चर्चा कर रहा हूं। अपने सभी विधायकों-पार्षदों से भी चर्चा की थी। आज अपने कार्यकर्ता से बात की आप लोगों की जिम्मेदारी लगा रहा हूं। दिल्ली की जनता ने हमें बहुत प्यार दिया। दिल्ली की जनता की मर्जी के बिना हम कुछ नहीं करेंगे। आप लोगों को दिल्ली में घर-घर जाना है और जनता से पूछना है कि क्या करना चाहिए। हम दोराहे पर खड़े हैं। अगले 10-15 दिनों में हमें दिल्ली छान मारनी है। घर-घर में जाना है और जनता से पूछना है कि क्या इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, जो जनता कहेगी हम करेंगे।
Congress is yet to take a stand on AAP Government vs Centre issue Arvind  Kejriwal met opposition leaders- AAP की एंट्री से बिगड़ गया का नंबर गेम!  ...क्या इसीलिए केजरीवाल के खिलाफ

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag