- हिंडन घाट पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने दिया संध्या अर्ध्य

हिंडन घाट पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने दिया संध्या अर्ध्य


गाजियाबाद । हिंडन घाट पर छठ महापर्व के दौरान यहां श्रद्धालुओं की धूम मची रही। इस दौरान र‎विवार शाम को श्रद्धालुओं ने संध्या अर्ध्य देकर सूर्यदेव की उपासना की। गौरतलब है ‎कि छठी पर्व कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह छठ महापर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव और षष्ठी मैया की उपासना की जाती है। छठ पर्व का यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, कुशलता, सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए किया जाता है। वैसे तो इस पर्व की झलक पूरे देश में मिल जाएगी, लेकिन मुख्य रूप से यह बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी में मनाया जाता है। छठ पर्व में पहले डूबते सूर्य को और फिर आज उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस संबंध में पंडित पंकज झा ने बताया कि छठी माता और भगवान सूर्य की उपासना का यह दिन अत्यन्त पावन है।

Chhath Puja 2023 : घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, व्रती महिलाओं ने डूबते  सूर्य को दिया अर्घ्य, संतान प्राप्ति व पति की दीर्घायु का मिलता है फल

ये भी जानिए...........

Chhath Puja 2023 : घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, व्रती महिलाओं ने डूबते  सूर्य को दिया अर्घ्य, संतान प्राप्ति व पति की दीर्घायु का मिलता है फल

- अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के सहयोगी पर मामला दर्ज, गवाह को दी जान से मारने की धमकी

इस पर्व में भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य देने का शास्त्र मत है। इससे व्यक्ति के जीवन में चमात्कारिक परिवर्तन आते हैं और भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि जो लोग अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते हैं, उन्हें प्रातःकाल की उपासना भी जरूर करनी चाहिए, तभी पूजा सफल मानी जाती है। हिंडन घाट पर इस बार नगर निगम द्वारा विशेष लेजर शो की व्यवस्था देखने को मिली। शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनियों से छठ घाट रौनकमय हुआ। इन लेजर शो के साथ बिहार का लोकगीत भी छठ घाट पर गुंजा। इस बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को संध्या अर्ध्य दिया।

Chhath Puja 2023 : घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, व्रती महिलाओं ने डूबते  सूर्य को दिया अर्घ्य, संतान प्राप्ति व पति की दीर्घायु का मिलता है फल

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag