सूरत | सूरत महानगर पालिका की गंभीर लापरवाही सामने आई है| स्पीड ब्रेकर बनाने के बाद उस पर सफेद रंग से पट्टे नहीं बनाने पर आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं| बावजूद इसके सूरत मनपा इन घटनाओं को नजरअंदाज कर रही है| क्या सूरत मनपा की आंखें तब खुलेंगी जब किसी की जान चली जाएगी| ताजा घटना सूरत के पूणा रेशमा सर्कल के निकट देर रात स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक सवार सड़क गिर पड़े| राहत की बात यह है कि पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, वर्ना कुछ भी हो सकता है| दरअसल पूणा रेशमा सर्कल पर स्पीड ब्रेकर तो बना दिया, लेकिन उस पर सफेद रंग के पट्टे नहीं बनाए| दिन के उजाले में तो वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकर साफ साफ नजर आएगा, लेकिन रात्रि के अंधेरे दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं|
ये भी जानिए...................
ऐसा ही वहां से गुजर रहे बाइक सवारों के साथ हुआ| मोटर साइकिल सवार पूणा रेशमा सर्कल से गुजर रहे थे| सफेद पट्टे नहीं होने के कारण बाइक सवार को पता नहीं चला कि आगे स्पीड ब्रेकर है| रफ्तार में आ रही बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई उछलकर सड़क पर जा गिरी| सदभाग्य से उस वक्त पीछे से कोई हेवी वाहन नहीं आ रहा था, वर्ना कुछ भी हो सकता है| इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी रोष है| इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और सूरत मनपा से पेशकश भी की गई है| लेकिन सूरत मनपा ने इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की|