- तीन राज्यों में जनता ने ‎किया मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा

तीन राज्यों में जनता ने ‎किया मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा


नई दिल्ली। हाल ही में तीन राज्यों में हुए ‎‎विधानसभा चुनावों में जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा ‎किया है। हालां‎कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल कहना अतिशयोक्ति हो सकती है। ले‎किन इसमें भी कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चुनावों में भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। सभी दूर इसे मोदी मैजिक ही बताया जा रहा है कि बीजेपी ने कांग्रेस से 2 राज्य छीन लिए और सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए एक स्टेट बरकरार भी रखा। जानकारों की मानें तो देश में चुनावी प्रक्रिया क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आधार पर थोड़ी जटिल है।

 

ये मोदी की गारंटी है, हर वादा पूरा होगा... 3 राज्यों में जीत के बाद बीजेपी  हेडक्‍वार्टर से PM मोदी का संबोधन - Republic Bharat

 मतदाता अक्सर विधानसभा और आम चुनावों में अलग-अलग व्यवहार दिखाते हैं। मिसाल के तौर पर बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसे 81 सीटों पर जीत मिली। मगर 2019 में लोकसभा चुनाव हुआ तो राजद 40 में से केवल एक सीट ही बचा सकी।मोदी के चेहरे पर ही भाजपा ने इस बार जिन 3 राज्यों में जीत दर्ज की है, वहां उसने किसी सीएम का चेहरा पेश नहीं किया था। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरे सीनियर नेताओं ने बड़े जमकर प्रचार किया।

ये मोदी की गारंटी है, हर वादा पूरा होगा... 3 राज्यों में जीत के बाद बीजेपी  हेडक्‍वार्टर से PM मोदी का संबोधन - Republic Bharat

कहा जाता है कि जिन राज्यों में भगवा दल के पास मजबूत नेतृत्व नहीं है, वहां वो सीएम फेस को आगे नहीं करती। मप्र और राजस्थान में भाजपा के पास क्रमशः शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे बड़े चेहरे थे। ‎‎फिर भी भाजपा ने उन राज्यों में कई केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया था। इनमें से किसी को भी सीएम का चेहरा बनाया जा सकता था, मगर ऐसा नहीं किया गया। बीजेपी ने केवल मोदी की गारंटी पर फोकस किया और इसे लेकर कैंपेन चलाया।तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत के लिए पीएम मोदी को श्रेय भी दिया जा रहा है। इसे लेकर कई बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखी है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा ‎कि राजस्थान की ये शानदार जीत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की जीत है

ये भी जानिए...................

- ओवैसी की पार्टी ने तेलंगाना में जीतीं सात सीटें, वोट प्र‎तिशत में आई गिरावट

ये मोदी की गारंटी है, हर वादा पूरा होगा... 3 राज्यों में जीत के बाद बीजेपी  हेडक्‍वार्टर से PM मोदी का संबोधन - Republic Bharat

 उनकी दी हुई गारंटी की जीत है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर कहा ‎कि बीजेपी के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थानमें नतीजे मोदीकीगारंटी में विश्वास को दिखाते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ-साफ कहा कि भारत में केवल एक ही गारंटी काम करती है और वो है- मोदी की गारंटी। वहीं, मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य में भाजपा की जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया। उधर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि पार्टी को मिली तिहरी सफलता लोकसभा चुनाव में हैट्रिक की गारंटी है। भाजपा मुख्यालय में समर्थकों को रविवार शाम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ‎कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक गारंटी दे दी है। चुनाव परिणामों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई के लिए समर्थन ‎दिया है।
ये मोदी की गारंटी है, हर वादा पूरा होगा... 3 राज्यों में जीत के बाद बीजेपी  हेडक्‍वार्टर से PM मोदी का संबोधन - Republic Bharat

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag