- हॉर्नबिल महोत्सव : शिक्षा, आर्थिक अवसरों, खेल में सहयोगी के रुप में भारत आयेगे अमरीकी राजदूत

हॉर्नबिल महोत्सव : शिक्षा, आर्थिक अवसरों, खेल में सहयोगी के रुप में भारत आयेगे अमरीकी राजदूत

-पूर्वोत्तर के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक एरिक गार्सेटी 

को‎हिमा  । नगालैंड की बहुआयामी परंपरा और संस्कृति पर आधा‎रित हॉर्नबिल का उत्सव पारंप‎रिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस साल महोत्सव में शामिल होने वाले अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया तीन विदेशी भागीदार हैं।हॉर्नबिल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे अमरीकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने रविवार को कहा कि अमेरिका विभिन्न क्षेत्रों में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़कर उसके साथ संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर उत्सुक है। मी‎डिया से उन्होंने कहा कि वह नगालैंड के लोगों की संस्कृति और जीवंतता से वे काफी प्रभावित हैं।उन्होंने कहा, अमेरिका, नगालैंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र में नौकरी कौशल व प्रशिक्षण, आतिथ्य क्षेत्र, पर्यटन, बिजली क्षेत्र, प्रौद्योगिकी, कपड़ा और कृषि व्यवसाय के विकास में भागीदार बनना चाहता है।
 हॉर्नबिल फेस्टिवल (Hornbill Festival) : डेली करेंट अफेयर्स | ध्येय IAS® -  Best UPSC IAS CSE Online Coaching | Best UPSC Coaching | Top IAS Coaching  in Delhi | Top CSE Coaching

ये भी जानिए...................

- ‎विदेशी मी‎डिया में भी छाए मोदी, भाजपा की बंपर जीत के हुए चर्चे

हॉर्नबिल फेस्टिवल (Hornbill Festival) : डेली करेंट अफेयर्स | ध्येय IAS® -  Best UPSC IAS CSE Online Coaching | Best UPSC Coaching | Top IAS Coaching  in Delhi | Top CSE Coaching

नगालैंड की रंगीन परंपरा और संस्कृति को देखने के बाद उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवन में अब तक हॉर्नबिल से अच्छा महोत्सव नहीं देखा है। उन्होंने कैलिफोर्निया में रह रहे और काम करने वाले नगालैंड के लोगों की भी सराहना की।गार्सेटी ने कहा कि वह अगली बार सिर्फ संस्कृति और परंपरा को देखने के लिए नगालैंड दोबारा नहीं आएंगे, बल्कि शिक्षा, आर्थिक अवसरों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, खेल और स्वास्थ्य के माध्यम से यहां के लोगों के सपनों व आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करने के लिए यहां आएंगे।
हॉर्नबिल फेस्टिवल (Hornbill Festival) : डेली करेंट अफेयर्स | ध्येय IAS® -  Best UPSC IAS CSE Online Coaching | Best UPSC Coaching | Top IAS Coaching  in Delhi | Top CSE Coaching

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag