- इजरायल का गाजा पर ‎नियंत्रण, हमास की सुरंगों में पंप लगाकर भर रहे पानी

इजरायल का गाजा पर ‎नियंत्रण, हमास की सुरंगों में पंप लगाकर भर रहे पानी


गाजा/इजरायल ने गाजा पर अपना ‎नियत्रण कर ‎‎लिया है। अब वह हमास को चौतरफा निपटाने में जुटा हुआ है। इसी‎लिए सुरंगों में पंप से पानी भरकर हमास के लड़ाकों को बाहर ‎निकलने के ‎लिए मजबूर ‎किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इजरायली सेना ने पंप मंगा लिए हैं और उनके जरिए हमास के बनाए बंकरों और सुरंगों में पानी भरा जा रहा है। इजरायली सेना का कहना है कि इससे या तो हमास के लड़ाके सुरंगों से बाहर निकलेंगे या फिर वे अंदर ही मारे जाएंगे। मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर मध्य में उत्तर गाजा में इजरायल की सेना ने 5 पंप मंगाए थे।

हमास की सुरंगों में पंप लगाकर पानी भर रहा इजरायल, निकल भाग रहे लड़ाके; पूरे  गाजा पर नियंत्रण

इनके जरिए कुछ सुरंगों में चंद घंटों में ही हजारों क्यूबिक मीटर पानी भरा गया था। अब इजरायल ने इस कार्रवाई को और तेज करने का फैसला लिया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इजरायल सभी बंधकों की रिहाई से पहले ही पूरे गाजा में यह ऐक्शन करेगा या नहीं। इसकी वजह यह है कि इजरायल का कहना है कि हमास ने बंधकों को सुरक्षित स्थानों और सुरंगों में छिपा रखा है। ऐसे में टनल में पानी भरा जाएगा या फिर बंधकों की रिहाई तक इंतजार होगा। 

ये भी जानिए...................

हमास की सुरंगों में पंप लगाकर पानी भर रहा इजरायल, निकल भाग रहे लड़ाके; पूरे  गाजा पर नियंत्रण

- अंडमान सागर में फंसे 400 रोहिंग्या मुसलमानों को बचाने के हो रहे प्रयास

हालां‎कि अभी इसे लेकर मंथन चल रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह रणनीति सही है। हमास को कमजोर करना जरूरी है और उसके लिए हर तरीका अपनाना होगा। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर कोई बात नहीं कही है। इस बारे में पूछे जाने पर इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने सुरंगों में पानी भरने पर कुछ नहीं कहा। ले‎किन यह जरूर कहा कि हम हमास का खात्मा करने में जुटे हैं। इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाएंगे। इजरायल ने इस बारे में अमेरिका को पिछले महीने ही जानकारी दी थी।

हमास की सुरंगों में पंप लगाकर पानी भर रहा इजरायल, निकल भाग रहे लड़ाके; पूरे  गाजा पर नियंत्रण

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag