- करोड़पति की बीवी ने जा‎हिर ‎किया दुख, बना रहता है हमेशा सुंदर ‎दिखने का टेंशन

करोड़पति की बीवी ने जा‎हिर ‎किया दुख, बना रहता है हमेशा सुंदर ‎दिखने का टेंशन


लंदन/एक करोड़प‎ति की बीवी ने अपना दुख शेयर ‎किया है। उसने बताया ‎कि अनेक परेशा‎‎नियां होती हैं, ले‎किन सबसे ज्यादा टेंशन तो हमेशा सुंदर ‎दिखने का बना रहता है। यह दबाव कभी कम नहीं होता है। बता दें ‎कि दुबई से ऐसी कई महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं, जो अपने अमीर पतियों से मिली लाइफस्टाइल को जमकर फ्लॉन्ट करती हैं। ले‎किन इनमें एक ऐसी ही करोड़पति हाउसवाइफ ने अपनी ज़िंदगी के दुखों का भी खुलासा किया है।

 

लोग सोच रहे होंगे कि भला करोड़पति बनने के बाद किसी को क्या दुख हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। टिकटॉक पर इस महिला ने एक-दो नहीं बल्कि अपने तमाम दुखों का खुलासा किया है। सौदी नाम की इस महिला का कहना है कि लोग समझते हैं कि वो तनावमुक्त है, लेकिन ऐसा नहीं है। वो बताती है कि उसे महंगे रेस्तरां में परोसा जाने वाला ढेर सारा खाना पसंद नहीं है। उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, जब दूसरी महिलाएं उसके पति का ध्यान आकर्षित करती हैं। इसके अलावा जो सबसे बड़ी बात उसे अपनी ज़िंदगी में बुरी लगती है, वो हर वक्त सुंदर दिखने का प्रेशर है। 

 

ये भी जानिए...................

- चार रिपब्लिकन उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की चौथी बहस में शामिल

उसने बताया ‎कि इसके लिए उसे लगातार सैलून और पार्लर जाना पड़ता हैं। हालां‎कि ये तो बात रही उसके दुख की। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सौदी अपने पति जमाल के लाखों रुपये शॉपिंग में उड़ा देती है। वो 500,000 ‎दिनाय यानि 4 करोड़ रुपये की यूरोप ट्रिप पर गई थी, जहां उसने करीब 42 लाख की डिज़ाइनर शॉपिंग की थी। लोगों ने जब महिला की आलीशान ज़िंदगी और उसकी बातें सुनी तो उन्होंने उसे दिखावा बताया। कईयों ने तो यहां तक कहा ‎कि य‎दि आपको इतनी तकलीफ है तो गरीबों में अपनी दौलत दान कर दी‎जिए।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag