- नया प्लान: सुरंगों में पानी भरकर हमास का खात्मा करेगी इजरायली सेना

नया प्लान: सुरंगों में पानी भरकर हमास का खात्मा करेगी इजरायली सेना


गाजा। हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग में नए नए दांव पेंच दिखाई दे रहे हैं। यहां इजरायली सेना जहां हमास के खात्मे के लिए नित नई रणनीति बना रही है वहीं हमास के आतंकी अपनी जान बचाते फिर रहे है। कहा जा रहा है कि हमास के सैकड़ों लड़ाके सुरंगों में छिपे हैं। इसके लिए आईडीएफ ने नई योजना तैयार की है। इन सुरंगों में पानी भरकर एक वबंडर तैयार किया जाएगा ताकि लड़ाके इससे बाहर आ जाएं। एक रिपोर्ट में इस तरह का बड़ा खुलासा किया गया है। इजरायल ने गाजा पट्टी के नीचे हमास की सुरंगों की प्रणाली को भूमध्य सागर से पंप किए गए समुद्री पानी से भरने की योजना तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार इसका उद्देश्य आतंकवादी समूह के मार्गों और पनाहगाहों के भूमिगत नेटवर्क को नष्ट करना और उसके लड़ाकों को जमीन से ऊपर ले जाना है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजरायल रक्षा बलों ने पिछले महीने गाजा शहर में अल-शती शरणार्थी शिविर के पास पांच बड़े जल पंप स्थापित किए हैं।

Israel Hamas War: हमास के खात्मे के लिए इजरायल ने बनाया बवंडर प्लान, पानी  से लिखेगा 'मौत की कहानी' - Palestine war israel said to set up pumps in  gaza for flooding

 यह पंप हजारों क्यूबिक मीटर प्रति घंटा पानी पंप करके कुछ ही हफ्तों में सुरंगों में पानी भरने में सक्षम हैं।अधिकारियों ने कहा कि इजरायल ने पिछले महीने योजना के बारे में अमेरिका को अलर्ट किया था, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया है कि इसे लागू किया जाए या नहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास द्वारा अगवा किए गए सभी बंधकों को मुक्त करने के बाद आईडीएफ सुरंगों में पानी भरने के लिए कदम उठाएगा। क्योंकि यह आशंका जताई जा रही है

Israel Hamas War: हमास के खात्मे के लिए इजरायल ने बनाया बवंडर प्लान, पानी  से लिखेगा 'मौत की कहानी' - Palestine war israel said to set up pumps in  gaza for flooding

ये भी जानिए...................

- इजराइल हमास की जंग अब तक करीब 16 हजार फ़िलिस्तीनियों की मौत

Israel Hamas War: हमास के खात्मे के लिए इजरायल ने बनाया बवंडर प्लान, पानी  से लिखेगा 'मौत की कहानी' - Palestine war israel said to set up pumps in  gaza for flooding

कि आतंकवादी संगठन इन बंधकों को इसी सुरंग में छुपाकर रखा होगा।रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन प्रशासन में इजरायल के इस प्लान को लेकर राय मिश्रित थी, कुछ अधिकारियों ने इजरायली योजना के बारे में चिंता व्यक्त की। जबकि अन्य ने कहा कि वे सुरंगों को नष्ट करने के इजरायल के प्रयासों का समर्थन करते हैं और जरूरी नहीं कि कोई अमेरिकी विरोध हो। हलांकि वॉल स्ट्रीट जर्नल में इस प्लान को लेकर कई चिंताएं भी उजागर की गई हैं। इसमें कहा गया है कि इससे गाजा की मिट्टी को संभावित नुकसान हो सकता है। साथ ही अगर सुरंगों में समुद्री जल और खतरनाक पदार्थ का मिश्रण होता है तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। 
Israel Hamas War: हमास के खात्मे के लिए इजरायल ने बनाया बवंडर प्लान, पानी  से लिखेगा 'मौत की कहानी' - Palestine war israel said to set up pumps in  gaza for flooding

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185