- गाजा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 200 से ज्यादा हमले हुए : डब्ल्यूएचओ

गाजा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 200 से ज्यादा हमले हुए : डब्ल्यूएचओ


गाजा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि गाजा पट्टी में 200 से ज्यादा हमले हुए हैं। यहां पर 07 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों की संख्या अब तक 203 हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने एक्स पर लिखा कि 07 अक्टूबर से 28 नवंबर तक, स्वास्थ्य देखभाल पर हमलों की एक अभूतपूर्व संख्या दर्ज की गई, अस्पतालों, एम्बुलेंस, चिकित्सा आपूर्ति पर 203 हमले, और स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखना। यह अस्वीकार्य है, एकमात्र समाधान सतत युद्धविराम है। गौरतलब है ‎कि 07 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। 

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि गाजा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 200 से ज्यादा हमले दर्ज  किए गए

ये भी जानिए...................

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि गाजा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 200 से ज्यादा हमले दर्ज  किए गए

- इजरायल-हमास युद्ध के बीच घर में घिरे नेतन्‍याहू, भ्रष्‍टाचार के मामले की जांच शुरु

इजरायल ने जवाबी हमला शुरू किया और गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया, जिससे पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। वहीं 27 अक्टूबर को इजरायल ने हमास के लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ गाजा पट्टी में एक जमीनी घुसपैठ शुरू की। जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को कतर ने इजरायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों और बंधकों के आदान-प्रदान के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते की मध्यस्थता की। हालां‎कि संघर्ष विराम को कई बार बढ़ाया गया, जो कि पिछले शुक्रवार को समाप्त हो गया। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ लड़ाई फिर से शुरू की। इजरायल ने यह भी कहा ‎कि हमास ने मानवीय विराम का उल्लंघन किया है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि गाजा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 200 से ज्यादा हमले दर्ज  किए गए

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185