- नीलकंठ नामक पक्षी से बचकर रहना, भाग जाता है आंख निकाल कर

नीलकंठ नामक पक्षी से बचकर रहना, भाग जाता है आंख निकाल कर


सैन फ्रांसिस्को । इन ‎दिनों एक वी‎डियो वायरल हो रहा है, ‎जिसमें नीलकंठ नामक पक्षी को इंसान की आंख ‎निकालकर भागते हुए ‎‎दिखाया गया है। इसी तरह हाल ही में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ऊपर एक पक्षी द्वारा अटैक का वीडियो शेयर किया। इस पक्षी को लोग मैगपाई के नाम से जानते हैं। ये पक्षी लोगों की आंख पर हमला कर उन्हें अंधा बना देते हैं। हाल ही में एक लड़की ने अटैक का लाइव वीडियो शेयर किया। ब्रिटेन में इन दिनों मैगपाई अर्थात नीलकंठ के हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई है। ये पक्षी अपने घोंसले में मौजूद बच्चों के बचाव में हमला करते हैं। 

दशहरे में नीलकंठ पक्षी के साथ शुभकामनाएँ देने के पीछे कौन सी मान्यता छुपी  है? - Quora

 

चूंकि, इंसानों ने जंगल काट दिए हैं, इस वजह से ये मैगपाई इंसानों के बेहद नजदीक रहने लगे हैं। ये इंसानों के इर्दगिर्द ही घोंसले बनाकर रहते हैं। ऐसे में जैसे ही कोई इंसान इनके घोंसले के नजदीक पहुंचते हैं, ये सीधे अटैक कर देते हैं। जानकारों की मानें तो मैगपाई ऐसा पक्षी है, जो खतरा भांपते ही अटैक कर देता है। ऐसे में लोग जैसे ही इन पक्षियों के घोंसले के नजदीक जा रहे हैं, वैसे ही ये पक्षी अटैक कर देते हैं। ये पक्षी चमकती चीजों पर हमला करते हैं। जैसे ही इंसान इनके घोंसले के नजदीक से गुजरते हैं, ये पक्षी उनके आंख पर अटैक कर देते हैं। ऐसा इस कारण कि इंसान की आंखें चमकती है।

दशहरे में नीलकंठ पक्षी के साथ शुभकामनाएँ देने के पीछे कौन सी मान्यता छुपी  है? - Quora 

ये भी जानिए...................

- बुजुर्गों की देखभाल करना अमे‎‎रिका में बेहद महंगा, घर छोटे पड़ रहे

दशहरे में नीलकंठ पक्षी के साथ शुभकामनाएँ देने के पीछे कौन सी मान्यता छुपी  है? - Quora

हालां‎कि अभी तक मैगपाई के अटैक के कई मामले सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला ने इस अटैक का लाइव वीडियो शेयर किया। इसमें एक पक्षी सीधे महिला की आंख फोड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया, लोग डर से कांप गए। कई लोगों ने इसे नए फियर का अनलॉक होना बताया। कई ने महिला के बारे में सवाल किये कि वो ठीक तो है ना? कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई। उन्होंने लिखा कि महिला खुद को बचा सकती थी। वो सिर्फ वीडियो क्यों बनाती रह गई। वहीं मैगपाई अटैक के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं।
दशहरे में नीलकंठ पक्षी के साथ शुभकामनाएँ देने के पीछे कौन सी मान्यता छुपी  है? - Quora

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185