बार्सिलोना सिटी। इन दिनों एआई जहां लोगों का रोजगार छीन रहा है वहीं मॉडलिंग जैसे क्षेत्र में कंपनियों को खूब चूना भी लगाया जा रहा है। हाल ही में बार्सिलोना की मॉडल ऐटना की खूब चर्चा रही है। ये मॉडल विज्ञापनों से अपनी धुआंधार कमाई के चलते चर्चित रही है। बता दें कि दरअसल इस मॉडल को कई कंपनियां लाखों के कॉन्ट्रैक्ट दे रही थी।
बस इनका काम था कि उस ब्रांड के कपड़े या शूज पहनकर मॉडल अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाल देगी। वहां उसे एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे इसी फैनबेस के चलते ऐटना ने महीने में दस लाख से ज्यादा की कमाई कर डाली। हालांकि असलियत तब तक किसी को नहीं पता थी। दरअसल जिस पर कंपनियां लाखों लगा रही थीं, ये कोई इंसान नहीं बल्कि ये एक एआई मॉडल थी।
इसे मॉडलिंग एजेंसी द क्लूलेस ने बनाया था। ये एआई मॉडल कंपनी की एक टेस्टिंग थी, जो खूब सफल रही। इसके बाद कंपनी ने तय किया है कि वो सिर्फ एआई मॉडल्स के साथ ही काम करेंगे। अपनी इस सफलता के बाद इस एजेंसी ने इंसानों को मॉडल के तौर पर नौकरी देना बंद कर दिया। इस एजेंसी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मॉडल्स इंसानों की तरह डिमांडिंग नहीं होतीं, ऐसे में उनके साथ काम करना बेहद ही आसान है।