पटना। कांग्रेस पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि कांग्रेस के नेता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म पर कुठाराघात कर रहे हैं। वहीं, अश्विनी चौबे ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बनाने की भी आलोचना की।
लोकसभा में द्रमुक के सांसद डी.एन.वी. सेंथिल कुमार की हिंदी पट्टी के राज्यों को गोमूत्र राज्य बताने वाली टिप्पणी पर अश्विनी चौबे ने कहा कि यह लोग इस प्रकार की गंदी और ओछी बातें करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि अभी ये आधा साफ हुए हैं बाद में पूरा साफ हो जाएंगे। बता दें कि डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार एस ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर डीएमके सांसद ने कहा था कि हिन्दी राज्यों को हम गौमूत्र राज्य कहते हैं और गौमूत्र वाले राज्यों में ही भाजपा चुनाव जीतती है।