- कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों बरामद होने पर मोदी ने कसा तंज

कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों बरामद होने पर मोदी ने कसा तंज


रांची,। कांग्रेस सांसद के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती 200 करोड़ के पार हो गई है। आलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें, जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटानी होगी। पिछले तीन दिनों से छापे की कार्रवाई जारी है। इसे लेकर अब राजनीति भी गर्मा गई है और संबंधित को गिरफ्तार करने की मांग कर दी गई है। 

PM Modi on Dheeraj Sahu: पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों  से करोड़ों की रकम बरामदगी पर कसा तंज | ?? LatestLY हिन्दी

ये भी जानिए...........

- पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर

PM Modi on Dheeraj Sahu: पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों  से करोड़ों की रकम बरामदगी पर कसा तंज | ?? LatestLY हिन्दी

दरअसल झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर ने छापामार कार्रवाई करते हुए अकूत नोटों का जखीरा बरामद किया है। नोटों की गिनती 220 करोड़ रुपयों से ज्यादा हो गई है। इस छापे से जुड़ी खबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें...जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। इसके साथ हंसी वाली इमोजी को भी एड किया गया है। प्रधानमंत्री की पोस्ट को महज 1 घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोग रिपोस्ट कर आगे बढ़ा चुके हैं। प्रधानमंत्री के इस तंज के बाद ही झारखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग भी कर दी है। 
PM Modi on Dheeraj Sahu: पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों  से करोड़ों की रकम बरामदगी पर कसा तंज | ?? LatestLY हिन्दी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag