- केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने दिखाई  बुलेट ट्रेन के पहले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का वीडियो

केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने दिखाई  बुलेट ट्रेन के पहले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का वीडियो


मुंबई । भारतीयों को बुलेट ट्रेन की रफ्तार का मजा लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से इसके संकेत मिलने लगे हैं। वीडियो के द्वारा उन्होंने देश के पहले बुलेट ट्रेन टर्मिनल की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर शेयर टर्मिनल के वीडियो में संस्कृति और आधुनिकता का मिश्रण साफ नजर आ रहा है। मोदी सरकार ने पहले ही साफ किया था कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को साल 2022-2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन टर्मिनल का वीडियो  किया जारी - RNI News

केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का वीडियो जारी किया है। करीब 43 सेकंड के वीडियो में टर्मिनल में शामिल कई सुविधाओं और आधुनिकता को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल। खास बात है कि भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर पहल साल 2017 में की गई थी। रेल मंत्रालय की तरफ से साल 2017 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद स्टेशनों को जोड़ेगी। मोदी सरकार ने बताया था, साबरमती और मुंबई (508 किमी) के मध्‍य रेल पटरी जमीन के ऊपर स्‍तंभों पर आधारित होगी। इसमें 12 स्‍टेशन होगा। अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

ये भी जानिए...........

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन टर्मिनल का वीडियो  किया जारी - RNI News

- कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों बरामद होने पर मोदी ने कसा तंज

रेल मंत्रालय ने बताया था, एक तेज ट्रेन के लिए मुंबई से साबरमती के बीच यात्रा अवधि 2.07 घंटे होगी। रास्‍ते में पड़ने वाले सभी स्‍टेशनों पर रूकने वाली ट्रेन के लिए यह अवधि 2.58 घंटे होगी। परियोजना की अनुमानित लागत-1,08,000 करोड़ रूपये। कुल परियोजना लागत की 81 प्रतिशत राशि जापान सरकार द्वारा ऋण के रूप में उपलब्‍ध कराई गई है। 0.1 प्रतिशत ब्‍याज दर वाला यह ऋण 15 वर्षों की अनुग्रह अवधि के साथ 50 वर्षों में देय है। खास बात है कि भारत सरकार हाई स्पीड रेल यानी एचएसआर की योजना बना रही है। इसके तहत 6 अतिरिक्त कॉरिडोर को लेकर चर्चाएं जारी हैं। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन टर्मिनल का वीडियो  किया जारी - RNI News

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag