- विधायक केशब देसाई ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

विधायक केशब देसाई ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


गोहद। नव निर्वाचित विधायक केशव देशाई एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की बेरहमी से की गई हत्या कर दी थी जिसके विरोध में क्षत्रिय समाज के द्वारा 7 दिसम्बर को जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया। सुखदेव सिंह गोगामेडी की घर में घुसकर बेरहमी से की गई हत्या से पूरे हिंदुस्तान के क्षत्रिय समाज में भयंकर आक्रोश था। सुखदेव सिंह गोगामेडी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन भी हुआ हालांकि क्षत्रिय समाज की मांगों को स्वीकार कर लिया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की दुखद घटना की कड़ी निन्दा करते हुए विधायक केशव देशाई ने गोहद गोलंबर तिराहा स्थित बंगले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया इस दौरान विधायक ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्या होना एक बहुत दुखद घटना है घटना में आए हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोगामेडी के परिवार जनों को ईश्वर शांति प्रदान करें इस दौरान विधायक केशव देशाई,डॉ अमर सिंह जाटव, पंजाब सिंध गुर्जर, बबलू बरैया,जनपद सदस्य संजय सिंह, राकेश तोमर,महावीर बाथम, अनुराग शुक्ला, पिंकी उच्चाडिया ,गुटटी शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag