- भोजपाल महोत्सव में कल सवई भट्ट देंगे प्रस्तुति


इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर है भट्ट 


 भोपाल । शहर में चल रहे भोजपाल महोत्सव में कल 10 दिसंबर को सूफी नाइट में इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवाई भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे महोत्सव में सवाई भट्ट हिमेश रेमशिया के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। भट्ट सूफी के साथ बालीवुड गानों की प्रस्तुति देंगे। भेल दशहरा मैदान पर चले रहे भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ पहुंच रही है। रोजाना 15 से 20 हजार लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। मेले में सबसे ज्यादा युवाओं की टोली देखी जा रही है। वहीं शनिवार को वैशाली राय भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर धमाल मचाएंगी। वैशाली राय बालीवुड नाइट डांसिंग नंबर्स के साथ कई शो कर चुकी हैं। अब भोजपाल महोत्सव मेले में अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं।

Bhojpal Mahotsav: इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवई भट्ट देंगे  प्रस्तुति - Bhojpal Mahotsav Indian Idol Season 12 fame playback singer Sawai  Bhatt will perform

 

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि शुक्रवार को मेला के सांस्कृतिक मंच पर रुतबा बैंड द्वारा सुमधुर प्रस्तुति दी गई। बैंड की छह सदस्यीय टीम ने राक गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बार मेले में बच्चों के आकर्षण के लिए कई नई चीजें हैं। जिससे हम उनका मनोरंजन करा रहे हैं। मेले में लोगों को इस बार विभिन्न तरह की रंग बिरंगी मछलियों का घर संसार देखने को मिल रहा है। दुबई] सिंगापुर, मलेशिया, बैंकाक, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और चंडीगढ़ में बनाया गया अंडर वाटर टनल भी देखने को मिल रहा है। 

Bhojpal Mahotsav: इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवई भट्ट देंगे  प्रस्तुति - Bhojpal Mahotsav Indian Idol Season 12 fame playback singer Sawai  Bhatt will perform

ये भी जानिए...................

- ब्रायन लारा को लगाता हैं, हफीज कोहली से ईर्ष्या करते हैं

Bhojpal Mahotsav: इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवई भट्ट देंगे  प्रस्तुति - Bhojpal Mahotsav Indian Idol Season 12 fame playback singer Sawai  Bhatt will perform

यहां जमीन के भीतर करीब 180 फीट लंबे अंडर वाटर टनल और फिश एक्वेरियम में 300 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं। भोजपाल महोत्सव मेले में एक किलोग्राम से लेकर करीब 80 किलोग्राम तक की मछली देखने को मिलेगी। यहां विभिन्न प्रकार और प्रजाति की रंग-बिरंगी मछलियां भी होंगी। एक्वेरियम में लाई गई अरुपमा मछली करीब 80 किलोग्राम की है। इसकी लम्बाई करीब छह फीट है। 

Bhojpal Mahotsav: इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवई भट्ट देंगे  प्रस्तुति - Bhojpal Mahotsav Indian Idol Season 12 fame playback singer Sawai  Bhatt will perform

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1