- आप विधायक दिलीप पांडेय का मैं भी केजरीवाल अभियान


नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी डोर टू डोर कैंपेन चला रही है। पार्टी के विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के काम काज को लेकर रायशुमारी कर रहे हैं। ईडी के समन को लेकर भी लोगों से पूछा जा रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है इस सिलसिले में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी का मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान जारी है।

 

AAP विधायक दिलीप पांडेय का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, मुखर्जी नगर में ली  जनता की राय | Main Bhi Kejriwal campaign AAP leader Dilip Pandey door to  door campaign in Mukherjee Nagar |

 आप के तिमारपुर विधायक दिलीप पांडेय ने इसी सिलसिले में मुखर्जी नगर वार्ड के वेस्ट परमानंद कॉलोनी में दौरा किया। इस दौरान आप एमएलए दिलीप पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर कैम्पेन किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की। उनसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में राय जाननी चाही। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा था कि रायशुमारी के दौरान इलाके के सभी लोगों का यही कहना था कि केजरीवाल उनके चहेते मुख्यमंत्री हैं। वे सभी अपने मुख्यमंत्री के साथ हर हाल में खड़े हैं।

ये भी जानिए...................

AAP विधायक दिलीप पांडेय का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, मुखर्जी नगर में ली  जनता की राय | Main Bhi Kejriwal campaign AAP leader Dilip Pandey door to  door campaign in Mukherjee Nagar |

- केजरीवाल कैबिनेट में फेरबदल आतिशी को मिला कानून विभाग कैलाश गहलोत संभालेंगे महिला और बाल विकास

लोगों की राय थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाये जा रहे आरोप गलत हैं। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है, उनकी कल्याणकारी योजनाओं को रोकने का प्रयास कर रही है, वह तरीका गलत है। उनका कहना था कि राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार के अच्छे कामों में हर बार रोड़ा अटकाया जाता है।
AAP विधायक दिलीप पांडेय का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, मुखर्जी नगर में ली  जनता की राय | Main Bhi Kejriwal campaign AAP leader Dilip Pandey door to  door campaign in Mukherjee Nagar |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1