- मिचौंग तूफान पड़ा कमजोर, ठंड ने पकड़ा जोर

मिचौंग तूफान पड़ा कमजोर, ठंड ने पकड़ा जोर


भोर होते ही छाया कोहरा 


जबलपुर, । चक्रवाती तूफान मिचौंग के कमजोर पड़ते ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया। मौसम साफ होते ही दिन के तापमान में गिरावट शुरु हो गई वहीं रात का तापमान भी अब नीचे आएगा। मौसम साफ होने के बाद कोहरे की धुंध नजर आने लगी है। शनिवार को सुबह ८.३० बजे तक कोहरे का धुंध छाया रहा। वहीं देर रात १ बजे कोहरा छाया रहा। रात में स्ट्रीट लाईट कोहरे में ढक गई थी मौसम विभाग का कहना है कि अब रात के तापमान में लगातार गिरावट आने के साथ ही दिन के तापमान में भी आंशिक रूप से कमी आ सकती है। बिन मौसम बादल.वर्षा का दौर समाप्त होने के बाद अब लोगों को धुंध और कोहरे से सामना होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर जहां बढ़ेगा वहीं सुबह.सुबह घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। 

 

मिचौंग तूफान ने तमिलनाडु में बरपाया कहर, दो दर्जन से अधिक लोगों की गई जान,  जानिए झारखंड में कैसा रहेगा असर | THENEWSPOST.in

चक्रवाती तूफान मिचौंग के कमजोर पड़ते ही मौसम साफ होने लगा है। शनिवार को दिन भर अच्छी धूप खिली रही वहीं बीच.बीच में बादल भी अठखेलियां करते रहे। कभी धूप तो कभी बादलों के बीच दिन भर रस्साकशी होती रही। मौसम साफ होने के साथ ही पिछले २४ घंटे के भी दिन का अधिकतम तापमान २ डिग्री नीचे फिसल गया तो रात का तापमान २ डिग्री उछाल पर रहा। हालांकि उत्तरी बर्फील हवा वातावरण में बर्फीली ठंडक घुली रही। दिन भर ठंडी हवा जहां सिहराती रहीं वहीं रात में ठंड का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम अब पूरी तरह से साफ हो गया है, बीच.बीच में हल्के बादल छा सकते हैं।

मिचौंग तूफान ने तमिलनाडु में बरपाया कहर, दो दर्जन से अधिक लोगों की गई जान,  जानिए झारखंड में कैसा रहेगा असर | THENEWSPOST.in

शनिवार को दिन भर सर्द हवा लोगों को सिहराती रही। ठंड से बचने के लिए लोग जहां सुबह से ही गर्म कपड़े पहनकर निकले वहीं रात होते ही तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चली बर्फीली हवा में गलन महसूस होने लगी, ठंड से बचने लोग अलाव का भी सहारा लेते दिखे। ठंड के आगे धूप का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रूख उत्तरी.पूर्वी से बदल कर अब पूरी तरह से उत्तरी हो गया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हवा में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत में हुए हिमपात के बाद उत्तर से आ रही सर्दीली हवाओं ने ठंड का प्रभाव बढ़ा दिया है। पिछले २४ घण्टों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान २५.० डिग्री सेल्सियस सामान्य से २ डिग्री कम रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान १३.०४ डिग्री सेल्सियस सामान्य से २ डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

ये भी जानिए...................

मिचौंग तूफान ने तमिलनाडु में बरपाया कहर, दो दर्जन से अधिक लोगों की गई जान,  जानिए झारखंड में कैसा रहेगा असर | THENEWSPOST.in

- आपराधिक गिरोह व ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष में 11 लोगों की मौत

हवा में नमी प्रात:काल ९८ प्रतिशत और सायंकाल ६६ प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्योदय सुबह ६ बजकर ४१ मिनिट पर और सूर्यास्त शाम ५ बजकर २५ मिनिट पर हुआ। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान २५.८ डिग्री और न्यूनतम तापमान ०७.४ डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे कम ११.३ डिग्री तापमान उमरिया जिले में दर्ज किया गया। उत्तरी पूर्वी हवायें ३ से ४ किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घण्टों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 
मिचौंग तूफान ने तमिलनाडु में बरपाया कहर, दो दर्जन से अधिक लोगों की गई जान,  जानिए झारखंड में कैसा रहेगा असर | THENEWSPOST.in

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag