- जनता से संवाद कर तैयार करेंगे बजट, हर समस्या का होगा समाधान: मेयर डॉ शैली

जनता से संवाद कर तैयार करेंगे बजट, हर समस्या का होगा समाधान: मेयर डॉ शैली


नई दिल्ली ।  दिल्ली की डॉ शैली ओबरॉय मेयर दिल्ली की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बजट बंद कमरों में तैयार नहीं किया जा सकता। दिल्ली का असली बजट दिल्ली वासियों से बेहतर कोई नहीं बना सकता है। दिल्ली वासियों के सुझावों के आधार पर जनता के बजट को तैयार करेंगे। दिल्ली नगर निगम के सदन में आज अधिकारियों का बजट कमिश्नर की तरफ से पेश कर दिया गया है। लेकिन दिल्ली की जनता का असली बजट फरवरी के पहले सप्ताह में आएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों की तरफ से लगातार दिल्ली वासियों के साथ संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठकें की जाएंगी। दिल्ली वासियों के सुझावों के आधार पर जनता के बजट को तैयार करेंगे, जिसे सदन में नेता सदन मुकेश गोयल द्वारा पेश किया जाएगा।

जनता से संवाद कर तैयार करेंगे बजट, हर समस्या का होगा समाधान दिल्ली की मेयर  डॉ शैली | MCD budget to be finalised only after public consultation Delhi  Mayor Shelly Oberoi |

 

इसके संबंध में मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली में लोगों के संवाद की शुरुआत अगले सप्ताह से कर दी जाएगी। यह संवाद की प्रक्रिया जनवरी 2024 के अंत तक चलेगी। इसके तहत लोगों से घर-घर जाकर संवाद किया जाएगा। बाजारों में मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठकें की जाएंगी। सोसायटी में आरडब्ल्यूए के साथ संवाद किया जाएगा। इसी तरह गांवों के सरपंचों से सलाह मशविरा किया जाएगा। इसके बाद सभी की राय और सलाह के आधार पर 2024-25 का बजट तैयार किया जाएगा। खास बात है कि यह बजट पूरी तरह से जनता द्वारा तैयार बजट होगा। 

जनता से संवाद कर तैयार करेंगे बजट, हर समस्या का होगा समाधान दिल्ली की मेयर  डॉ शैली | MCD budget to be finalised only after public consultation Delhi  Mayor Shelly Oberoi |

ये भी जानिए..........

- चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स की बड़ी छलांग

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बजट बंद कमरों में तैयार नहीं किया जा सकता। दिल्ली का असली बजट दिल्ली वासियों से बेहतर कोई नहीं बना सकता है। ऐसे में दिल्ली वासियों के सुझावों से बजट तैयार होगा। यह बजट अधिकारी और नेताओं का नहीं, बल्कि आम जनता का होगा। इसमें उनकी हर समस्या का समाधान होगा। वह कोई थोपा हुआ बजट नहीं होगा। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि जनता द्वारा तैयार बजट फरवरी के पहले सप्ताह में नियमत: में नेता सदन की ओर से रखा जाएगा। इससे पहले उसके ऊपर चर्चाओं का दौर चलेगा। सदन में आज पेश किया गया बजट परंपरा के हिसाब से है। लेकिन असली बजट फरवरी में ही आएगा।
जनता से संवाद कर तैयार करेंगे बजट, हर समस्या का होगा समाधान दिल्ली की मेयर  डॉ शैली | MCD budget to be finalised only after public consultation Delhi  Mayor Shelly Oberoi |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag