- उत्तर भारत में दिखने लगा ठंड का असर

उत्तर भारत में दिखने लगा ठंड का असर


-कई राज्यों में तापमान हुआ कम 


नई दिल्ली । उत्तर भारत के राज्यों में दिसंबर की ठंड ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। उत्तराखंड में शीतलहर चल रही है। वहीं, यूपी, बिहार और राजस्थान के कई शहरों में सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण परेशानी होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तब उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन 10 दिसंबर को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, श्रीनगर में तापमान माइनस 3 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूरे उत्तर भारत के तापमान में 15 दिसंबर तक और गिरावट आने जाहिर की है। 

 

India Weather Update | Delhi Himachal Pradesh UP Bihar Patna Bhopal Indore  Cold Wave Conditions | पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार; हालात और  बिगड़ेंगे, UP में रेड अलर्ट - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों में घना कोहरा होने के साथ तापमान में गिरावट की आशंका है। असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, सिक्किम में 12 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में ठंड से ठिठुरन बढ़ेगी। 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तब यहां सुबह के समय मध्यम कोहरे की आशंका है। हालांकि, दिन के वक्त यहां पूरी तरह से मौसम साफ रहेगा। तापमान की बात करें तब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

ये भी जानिए..................

India Weather Update | Delhi Himachal Pradesh UP Bihar Patna Bhopal Indore  Cold Wave Conditions | पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार; हालात और  बिगड़ेंगे, UP में रेड अलर्ट - Dainik Bhaskar

- नडडा ने पूछा सवाल....धनकुबेर धीरज साहू पर राहुल गांधी चुप क्यों

मौसम पूर्वानुमान निजी एजेंसी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की दो बार मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। 
India Weather Update | Delhi Himachal Pradesh UP Bihar Patna Bhopal Indore  Cold Wave Conditions | पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार; हालात और  बिगड़ेंगे, UP में रेड अलर्ट - Dainik Bhaskar

 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag