- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा राम मं‎दिर: शिवपाल यादव

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा राम मं‎दिर: शिवपाल यादव


लखनऊ / समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है और इसमें सत्तारूढ़ भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। यादव ने यहां देवबंद में संवाददाताओं से बातचीत में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के बारे में पूछे जाने पर कहा ‎कि राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है।

 

Shivpal Yadav Share His Views On Built Of Ram Mandir In Ayodhya

 इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक यादव ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के सम्बंध में पूछे गये एक सवाल पर कहा ‎कि उसमें अदालत का फैसला आना बाकी है। न्यायालय जो भी फैसला देगा उसका सम्मान किया जायेगा।

ये भी जानिए...................

- नेहा धू‎पिया ने प‎रिवार के साथ ‎क्रिसमस की तैया‎रियां शुरू की

Shivpal Yadav Share His Views On Built Of Ram Mandir In Ayodhya

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। देश में बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा ने केवल झूठे वायदे किये हैं। यह पार्टी इतना झूठ बोलती है कि पिछले नौ वर्ष में एक भी वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये ही ‘इंडिया गठबन्धन बना है और प्रधानमंत्री पद के लिये गठबन्धन में कई चेहरे हैं और समय आने पर सीटों का तालमेल भी हो जायेगा। सपा नेता ने कहा कि कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुट जाने को कहा गया है।


Shivpal Yadav Share His Views On Built Of Ram Mandir In Ayodhya

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag