लखनऊ । उप्र के बलिया जिले से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव की लखनऊ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो सुबह लखनऊ में अपने आवास से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राज मंगल यादव सुबह स्कूटी से अपने साथी प्रदीप के साथ कहीं जा रहे थे।
इसी बीच हजरतगंज भैसाकुंड बैकुंठ धाम मार्ग के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रामा भिजवाया। जहां राज मंगल यादव की मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। वहीं साथी प्रदीप के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मर्चुरी पहुंचने वाले हैं।