- जमीनी विवाद को लेकर कमल सिंह रावत की संदिग्ध मृत्यु

जमीनी विवाद को लेकर कमल सिंह रावत की संदिग्ध मृत्यु


मुरैना  । शहर के रामपुर रोड़ स्थित श्मशान में एक व्यक्ति की फांसी पर लटके हुये मिलने से हड?म्प मच गया। आक्रोशित परिजनों ने सबलगढ़ के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर न्याय की मांग करते हुये विरोधी पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने मृतक परिजनों को भरोसा दिलाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग जांच की जायेगी। इसमें आये तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्यवाही की जायेगी। विगत 4-5 दिवस से मृतक व दूसरे पक्ष में जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमें दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने जनप्रतिनिधि के घर जाकर सामाजिक प्रताडना का आरोप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि जनप्रतिनिधि ने विगत दिवस दोनों पक्षों में सुलह भी करा दी।

 

 

बीती रात में कमलसिंह रावत की संदिग्ध मृत्यु होने पर परिजनों ने आक्रोशित उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गये। चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाइश भी दी गई। मृतक पक्ष का आरोप है किकुछ दिन पूर्व एक वीडियो एक लड? के द्वारा वायरल किया गया था कि मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ तो मैं पान सिंह तोमर बन जाऊंगा उस लड? पर परिजन आरोप लगा रहे है लेकिन पूरा मामला अभी संदेहास्पद है। मृतक परिजनों ने प्रशासन पर भी आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी का आरोप है कि एक व्यक्ति साधु पुत्र बसंत मेरे पति कमल रावत को घर से शाम को 9 बजे बुला कर ले गए थे जिनके साथ 3 से 4 लोग और थे

ये भी जानिए...........

- चम्बल नदी के राजघाट पर विमोचित किये 27 घड़ियाल

जब मेरे पति रात भर घर नहीं आए तो हमने तलाश शुरू की जिसके बाद फोन लगाया तो वह लगा नहीं जिसके बाद सुबह लाशफांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना को दुखद बताते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दो पक्षों में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें से एक पक्ष का व्यक्ति फांसी पर लटका मिला है। यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। एएसपी ने बताया कि सुबह मृतक के बेटे से बात हुई है उनका कहना है कि सुबह 4-30 पर उनके पिता घर से चले गए थे और पास में ही श्मशान घाट में जाकर फांसी लगा ली। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag