- पटना मरीन ड्राइव पर फोटो खींच रही थी महिला कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मारी

पटना मरीन ड्राइव पर फोटो खींच रही थी महिला कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मारी


पटना । बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर फोटो खींच रही एक महिला कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मार दी है। घायल महिला कांस्टेबल के साथ उसकी एक सहेली भी थी।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही पम्मी खातून और उसकी दोस्त और सब इंस्पेक्टर शबाना आजमी मरीन ड्राइव गई थीं। जहां दोनों फोटो खींच रहीं थीं। तभी अचानक उन्हें गोली लग गई। 

 

ये भी जानिए...........

- ओवैसी के बयान पर भड़के बीजेपी एमएलए, कार्रवाई की मांग

किसने और क्यों गोली चलाई है यह किसी को पता नहीं है। घायल महिला कांस्टेबल पम्मी खातून पटना पुलिस लाइन की एचआरएमएस में कार्यरत है। वह अपनी दोस्त और पूर्णिया में कार्यरत शबाना आजमी के साथ फोटो और वीडियो ले रही थी। इसी दौरान पम्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है। महिला कांस्टेबल का कहना है कि टारगेट कर उसे किसी ने गोली मारी है। कुछ लोगों ने पहले मुझसे दीघा गोलंबर का पता पूछा। फिर मेरे ऊपर फायरिंग कर दी। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag