- साल 2025 तक अफगानिस्तान के कोच रहेंगे ट्रॉट

साल 2025 तक अफगानिस्तान के कोच रहेंगे ट्रॉट

काबुल । अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का करार अब एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट जुलाई 2022 में कोच बने थे। वहीं दिसंबर 2023 के अंत में उनका 18 महीने का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनके कोच रहते हुए अफगान टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर अपने से अधिक रैंकिंग वाली टीमों को हराया था। अफगान टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के अलावा बांग्लादेश को पहली बार एकदिवसीय सीरीज में भी हराया था।

World Cup 2023 Afghanistan coach Jonathan Trott says i wish we could place  fielders in stands for Glenn Maxwell | क्रिकेट News, Times Now Navbharat

ये भी जानिए..........

- आथिया ने कठिन समय में मेरा मनोबल बढ़ाया : राहुल

World Cup 2023 Afghanistan coach Jonathan Trott says i wish we could place  fielders in stands for Glenn Maxwell | क्रिकेट News, Times Now Navbharat

इसके अलावा उसने एकदिवसीय विश्व कप में अपने से बेहतर टीमें पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया था। अफगानिस्तान टीम अभी यूएई में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद उसे इसी माह 11 से 17 जनवरी के बीच भारतीय टीम से भी टी20 सीरीज खेलनी है। एसीबी को उम्मीद है कि ट्रॉट के लंबे अनुभव का लाभ उसे भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज में भी मिलेगा। 

World Cup 2023 Afghanistan coach Jonathan Trott says i wish we could place  fielders in stands for Glenn Maxwell | क्रिकेट News, Times Now Navbharat

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag