- मेडिकल कालेजों में खाली पडे शिक्षकों के भरे जाएंगे

मेडिकल कालेजों में खाली पडे शिक्षकों के भरे जाएंगे

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिए निर्देश

 भोपाल। प्रदेश में संचालित सभी 14 सरकारी मेडिकल कालेजों में शिक्षकों के खाली पडे हुए पदों को जल्द भरा जाएगा। उक्त निर्देश उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दिए हैं। श्री शुक्ल ने केंद्र द्वारा पोषित छह, राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे चार और प्रस्तावित 12 मेडिकल कालेजों के निर्माण से लेकर भर्ती तक में गति लाने को कहा । श्री शुक्ल ने कल मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर कर ये निर्देश दिए।

मध्‍य प्रदेश में मेडिकल कालेजों में गैर चिकित्सकीय शिक्षकों की भर्ती का  शुरू हुआ विरोध - Protest against recruitment of non-medical teachers in medical  colleges in Madhya Pradesh

 उप मुख्यमंत्री ने संचालित कालेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में सीटों की वृद्धि के लिए अधोसंरचना विकास के कार्यों की कालेजवार समीक्षा की एवं संसाधनों की शीघ्र पूर्ति के लिए कहा, जिससे सीटें जल्दी बढ़ सकें। उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा, स्कूल आफ एक्सीलेंस फार आई इंदौर व स्कूल आफ़ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी डिसीज जबलपुर में रिक्त पदों की जल्द पूर्ति हेतु निर्देशित किया।

मध्‍य प्रदेश में मेडिकल कालेजों में गैर चिकित्सकीय शिक्षकों की भर्ती का  शुरू हुआ विरोध - Protest against recruitment of non-medical teachers in medical  colleges in Madhya Pradesh

ये भी जानिए..........

- साल 2025 तक अफगानिस्तान के कोच रहेंगे ट्रॉट

बैठक में अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता, अपर सचिव डा. पंकज जैन सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में श्री शुक्ल ने नर्सिंग कालेज के साथ हास्टल का निर्माण भी करने, पुराने कालेज एवं जर्जर हो चुके भवनों की मरम्मत के लिए भी व्यवस्थाएं  करने, केंद्र से समन्वय कर लंबित विषयों का शीघ्र निराकरण करने तथा हिंदी में एमबीबीएस की पुस्तकें आने वाले वर्ष के लिए भी तैयार करने के निर्देश जारी किए ।
मध्‍य प्रदेश में मेडिकल कालेजों में गैर चिकित्सकीय शिक्षकों की भर्ती का  शुरू हुआ विरोध - Protest against recruitment of non-medical teachers in medical  colleges in Madhya Pradesh

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag