- डॉ. अरुणा कुमार को 24 घंटे में हटाया

डॉ. अरुणा कुमार को 24 घंटे में हटाया

  • - जीएमसी में जूडा की हड़ताल के बाद वापस मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट भेजा


  • भोपाल । भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एक दिन पहले पदस्थ की गईं डॉ. अरुणा कुमार को 24 घंटे में ही हटा दिया गया। उनको वापस मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट भेजा गया है। डॉ. अरुणा की जीएमसी में पोस्टिंग से नाराज हड़ताल कर रहे 75 जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को ड्यूटी पर लौट आए। इनके समर्थन में अन्य विभाग के जूडा भी काली पट्टी बांधकर काम किया।दरअसल, डॉ. अरुणा को जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस में एचओडी और प्रोफेसर पद से हटाई गई थीं। डॉ. बाला के परिजन ने उन पर प्रताडऩा के आरोप लगाए थे।

ये भी जानिए...........

सरकार ने डॉ अरुणा कुमार को 24 घंटे में GMC से हटाया, जूनियर डॉक्टर के विरोध  के बाद त्वरित कार्रवाई | government transfer dr. aruna kumar from gmc  within 24 hours

- रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा

कुछ सीनियर डॉक्टर ने भी चिट्ठी लिखकर सीएम से उनकी शिकायत की थी। डॉ. अरुणा कुमार को बुधवार को गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के रूप में पोस्टिंग दे दी थी। जूडा ने दोपहर दो बजे तक डॉ. अरुणा कुमार की पोस्टिंग के आदेश निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया था। कॉलेज के अलग-अलग 28 डिपार्टमेंट में 450 जूनियर डॉक्टर हैं। डॉ. अरुणा कुमार के टॉर्चर की हद का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उनके साथ काम करने वाली 8 सीनियर डॉक्टर भी उनको हटाने की मांग मुख्यमंत्री, एमपीटीए और चिकित्सा शिक्षा विभाग से कर चुकी हैं। इसके अलावा, तीन स्टूडेंट अपनी डिग्री भी छोड़ चुकी हैं।
सरकार ने डॉ अरुणा कुमार को 24 घंटे में GMC से हटाया, जूनियर डॉक्टर के विरोध  के बाद त्वरित कार्रवाई | government transfer dr. aruna kumar from gmc  within 24 hours

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag