- हर लोकसभा में 40 हजार नए मतदाता बनाएगी भाजपा

हर लोकसभा में 40 हजार नए मतदाता बनाएगी भाजपा

 


-मिशन 2024: भाजपा का नए वोट बनाने पर फोकस


भोपाल । 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपना फोकस नए वोट बनाने पर कर दिया है। पार्टी का टारगेट है की प्रदेश की हर लोकसभा सीट पर करीब 40 हजार नए मतदाता बनाए जाए। इसके लिए पार्टी ने अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके तहत 12 जनवरी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 12 जनवरी को प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें ज्यादा ज्यादा 18 से 21 साल के युवाओं को लाया जाएगा। उधर, अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ-साथ घर-घर संपर्क अभियान चलेगा, जिसमें उन मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई है।

 

 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने एक बार फिर नवमतदाताओं को जोडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत भाजपा का लक्ष्य देश में एक करोड़ नवमतदाताओं को जोडऩा है। प्रदेश में दस लाख नवमतदाताओं का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर इस काम में जोर शोर से लग गई है। मोर्चा कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढक़र हिस्सेदारी कर रहे हैं और युवाओं से सम्पर्क कर उन्हें इस यात्रा का ब्रांड एम्बेसडर भी बना रहे हैं। 

 

 

भाजपा ने राष्ट्रीयस्तर पर नवमतदाताओं को जोडऩे के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत देश के सभी राज्यों में नवमतदाताओं को जोडऩे का अभियान शुरू किया गया है। पार्टी का फ्रन्टल आर्गनाइजेशन भारतीय जनता युवा मोर्चा इसकी अगुवाई कर रहा है। इस अभियान के तहत गांव से लेकर शहरों तक में विभिन्न आयोजन करके युवाओं को जोड़ा जा रहा है। इसमें वाद, विवाद से लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता इन आयोजनों के जरिए नवमतदाताओं को भाजपा से जोडऩे के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पार्टी के आचार विचार से भी अवगत कराया जा रहा है।

हर विधानसभा में सम्मेलन


युवा मोर्चा 24 जनवरी को हर विधानसभा क्षेत्र में नवमतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा। 18 से 21 साल के युवाओं के लिए सम्मेलन आयोजित करेगा। मध्यप्रदेश की हर विधानसभा में दो शहरों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इस तरह 230 विधानसभाओं में 460 स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। देशभर में पार्टी ने 5 हजार स्थानों पर सम्मेलन करने का तय किया है। ये सम्मेलन एक साथ एक ही समय पर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। विधानसभा स्तर होने वाले इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के आला पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का कहना है कि युवा मोर्चा नवमतदाताओं को लेकर अभिय अभियान चला। रहा है। हम हर विधानसभा के हर बूथ तक जाकर नवमतदाता से संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश में हमारा लक्ष्य कम से कम दस लाख मतदाताओं को जोडना है। विधानसभा सम्मेलन में भी 18 से 21 साल के युवा सबसे ज्यादा जुड़ें, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

आयोग भी चलाएगा अभियान


चुनाव आयोग द्वारा छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ-साथ घर-घर संपर्क अभियान चलेगा, जिसमें उन मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई है। विधानसभा चुनाव के समय मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियां संचालित की थीं। इसमें मतदाताओं से दो-तीन बार संपर्क किया गया।

 

ये भी जानिए...........

- डॉ. अरुणा कुमार को 24 घंटे में हटाया

मतदाता मार्गदर्शिका भी घर-घर बंटवाई। इसके बाद भी लगभग 30 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां मतदान 75 प्रतिशत से कम रहा। चार विधानसभा क्षेत्र (जोबट में 54.37, भिंड में 58.24, ग्वालियर पूर्व में 57.94 और भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 59.11) तो ऐसे रहे, जहां मतदान का प्रतिशत 60 प्रतिशत से भी कम रहा। ऐसे सभी क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम पर ध्यान दें। मतदान प्रतिशत बढ़े, इसको लेकर मतदान केंद्र चिन्हित करके काम किया जाए, ताकि सार्थक परिणाम मिल सकें।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag