जबलपुर, । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने यहा कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भाजपा का घोषणा पत्र लहराकर कहा था कि यह घोषणा पत्र हमारे लिए गीता, रामायण के सामान है। फिर वैâबिनेट की बैठक में उसका पालन क्यों नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से जूझ रही हैं। देश में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक असमानता बढ़ रही हैं। इसी को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही हे। जबलपुर में अल्प प्रवास में आए श्री पटवारी यहां पूर्व विधायक विनय सक्सेना के निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के नतीजों को भुलकार नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ लोकसभा के चुनाव मैदान में उतरेगी।
६,७,८ जनवरी को कांग्रेस की होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री पटवारी राम मंदिर निर्माण का कांग्रेस समर्थन करती है लेकिन उसके साथ ही सर्व धर्म सम्भाव का भी सम्मान करती है। श्री पटवारी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में ३१ सौ रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था, लाड़ली बहनों को ३ हजार रुपए देने की बात कही थी। साढ़े ४ सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। लेकिन इन वादों पर अभी अमल नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पहले से ही कर्ज में था। आरबीआई पत्र से खुलासा हुआ है कि सरकार जनवरी से मार्च तक २८ हजार ५०० करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है।
सुबह ८ बजे डुमना विमानतल पर पहुंचे जीतू पटवारी का पूर्व विधायक विनय सक्सेना, वरिष्ठ नेता आलोक चंसोरिया, नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, पूर्व पार्षद तेज कुमार भगत, युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे, पूर्व पार्षद पंकज पांडे, कांग्रेस नेता गुड्डू नवी, सहित ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें रैली के शक्ल में विनय सक्सेना के ब्यौहार बाग स्थित निवास स्थान लाया गया।
स्वागत, सत्कार और पत्रकारों से चर्चा के बाद श्री पटवारी सड़क मार्ग से सतना के लिए रवाना हो गए। श्री पटवारी पनागर, सिहोरा, कटनी बायपास से होते हुए सतना के लिए रवाना हो गए। जहां वे विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा के दिवंगत पिता पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। fिवधानसभा चुनाव और प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पटवारी का यह पहला जबलपुर और सतना दौरा है।