- ठंड में 70 बच्चे रोजाना हो रहे निमोनिया का शिकार

ठंड में 70 बच्चे रोजाना हो रहे निमोनिया का शिकार

  • - ठंड का असर पांच साल तक के बच्चों को बीमार कर रहा

  • - खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों को निमोनिया हो रहा


  • भोपाल । ठंड का असर पांच साल तक के बच्चों को बीमार कर रहा है। खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों को निमोनिया हो रहा है। हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 बच्चे निमोनिया से पीडि़त पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बच्चे शून्य से पांच साल उम्र तक के हैं।

 

how to prevent child from pneumonia - ठंड में बच्चों को होता है निमोनिया का  खतरा, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके, लाइफस्टाइल न्यूज

चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में अगर बच्चों का ध्यान न रखा जाए तो निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। निमोनिया सांस से जुड़ी बीमारी है। इससे फेफड़े में संक्रमण हो जाता है और सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है। यह बुखार या जुकाम होने के बाद होता है। पांच साल से छोटे बच्चों को इससे खतरा अधिक होता है।

how to prevent child from pneumonia - ठंड में बच्चों को होता है निमोनिया का  खतरा, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके, लाइफस्टाइल न्यूज

बैक्टीरिया वायरस या फंगस से होता है निमोनिया


 मौसम बदलने, सर्दी लगने, फेफड़ों में चोट लगने के अलावा खसरा और चिकन पाक्स जैसी बीमारियों से इसकी आशंका बढ़ जाती है। उम्र के हिसाब से बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। 28 दिन से कम उम्र के बच्चों को एसएनसीयू व इससे ज्यादा उम्र के बच्चों को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सामान्य बीमार बच्चों को दवा के साथ स्वजन को सलाह देकर घर भेज दिया जा रहा है। रोजाना औसतन आठ से दस गंभीर बच्चों को पीडियाट्रिक व एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। निजी क्लीनिक पर भी इसी तरह निमोनिया से पीडि़त बच्चे पहुंच रहे हैं।

how to prevent child from pneumonia - ठंड में बच्चों को होता है निमोनिया का  खतरा, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके, लाइफस्टाइल न्यूज

ये भी जानिए..........

- मोबाइल एप से लगेगा बिजली चोरी पर अंकुश

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag