- जिला कोर्ट में लगा नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर

जिला कोर्ट में लगा नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर


जबलपुर, । गैलेक्सी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से जिला न्यायालय में नि:शुल्क हृदय रोग जाँच शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ। जहाँ अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य की जाँच करते हुए उन्होंने निशुल्क परामर्श भी दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश दुबे व डॉ. इसरार अंसारी, डॉ. दुर्गेश पटेल व रिशी मिश्रा ने सेवाएँ दीं। शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी जैसी जाँचें नि:शुल्क की गई। करीब ३०० अधिवक्ताओं ने इस शिविर का लाभ उठाया। उल्लेखनीय है कि आज की भागदौड़ जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते, ऐसे में अधिवक्ताओं को गैलेक्सी हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों ने तनाव 

ये भी जानिए..........

- धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालें बख्शे नहीं जाएंगे : कलेक्टर

से दूर रहने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाने प्रेरित किया, साथ ही कहा कि हृदय को सेहतमंद रखने के लिए संबंधित जाँचें नियमित रूप से कराएँ। विशेष रूप से ब्लडप्रेशर की जाँच नियमित करें। हार्ट पेशेन्ट हैं तो चिकित्सकों की सलाह पर दवाइयाँ भी नियम से लें, साथ ही संतुलित आहार लें। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष आरके सिंह सैनी, सचिव राजेश तिवारी, ज्योति राय, अजय दुबे, गुड््डा अवस्थी, प्रवेश खेड़ा, राजेश पंजवानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag