- पांडुशिला पर भगवान पार्श्वनाथ की जन्माभिषेक आज आहु पार्श्वनाथ में होंगे

पांडुशिला पर भगवान पार्श्वनाथ की जन्माभिषेक आज आहु पार्श्वनाथ में होंगे


यात्रियों का आना शुरू


धार। शहर के समीप जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव 35 वर्षों के बाद  सिद्धि योग में आ रहा है। जैन धर्म में रविवार का दिन भगवान पार्श्वनाथ का माना जाता है। महोत्सव के प्रमुख डॉ कमल जैन संजय बेरछा योगेंद्र जैन बाबूजी मौसम झांझरी श्रेणीक गंगवाल ने बताया कि क्षेत्र पर आज  चंद्रमती माताजी के पावन सानिध्य में प्रातः 8:30 बजे मानव कल्याण विश्व शांति हेतु महा शांति धारा संपन्न होगी तत्पश्चात विधान प्रारंभ होगा

 

ये भी जानिए..........

- बालगृह से गायब किशोरियो का मामला

महोत्सव के सोधर्म श्री हेमंत रुक्मणी जैन द्वारा श्री रिद्धि सिद्धि पार्श्वनाथ विधान प्रातः 11:00 बजे भगवान की रथ यात्रा को सत्येंद्र जैन आशिक गंगवाल अजीत लुहाडिया प्रवीण बडजात्या लेकर निकलेंगे धर्म सभा के बाद भगवान पार्श्वनाथ के पांडूक शीला पर जन्मभिषेक होंगे पवन जैन अशोक कासलीवाल ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा क्षेत्र में काले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। आज के दिन विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु बाबा के दर्शन वंदन करने जरूर आते हैं, और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। संपूर्ण आयोजन क्षुल्लीका चन्द्र मती माता जी के सानिध्य में होगी। धार विधायका  नीना वर्मा भी रथ यात्रा में भाग लेगी जानकारी मीडिया प्रभारी पारस जैन गंगवाल ने दी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag