- निगामायुक्त ने किया वॉटर प्लांटों का निरीक्षण

निगामायुक्त ने किया वॉटर प्लांटों का निरीक्षण


स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश 


जबलपुर, ।  निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव द्वारा शनिवार अवकाश के दिन भी सुबह ८ बजे से लगातार मैराथन ७  घंटे तक यानी दोपहर २ बजे तक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों, कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कंपोस्ट प्लांट और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एम.आर.एफ.) प्लांट, निर्माणाधीन नर्सरी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम सुबह-सुबह रमनगरा एवं ललपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और शहर के नागरिकों को दोनो समय स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराये जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

 

 

 इसके उपरांत निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कठौंदा स्थित कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कंपोस्ट प्लांट और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एम.आर.एफ.) प्लांट पहुँचीं और वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालन कर रहे अधिकरियों को निर्देशित किया कि प्लांटों के संचालन में कोई लापरवाही न हो और सभी प्लांटों को जनोपयोगी बनाने की दिशा में अधिकारी कार्य करें।

ये भी जानिए..........

- पांडुशिला पर भगवान पार्श्वनाथ की जन्माभिषेक आज आहु पार्श्वनाथ में होंगे

इसके उपरांत निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कठौंदा स्थित उद्यान में वृक्षारोपण भी किया तथा उद्यान की अच्छे से देखरेख करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने वहॉं निर्माणाधीन नर्सरी का भी निरीक्षण किया और नर्सरी में वृक्षारोपण कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त वी एन बाजपेई, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त संभव अयाची, सहायक यंत्री संजय सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag