- कड़ाके की ठंड में निगम के अलाव नागरिकों को दे रहें राहत

कड़ाके की ठंड में निगम के अलाव नागरिकों को दे रहें राहत


नगर निगम शहर के 415 स्थानों पर जलवा रहा है अलाव  


 भोपाल । नगर निगम भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के बाहर से आने वाले आश्रय विहीन नागरिकों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों पर रात व्यतीत करने वाले नागरिकों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था भी की जाती है। इसी तारतम्य में निगम द्वारा शहर के 415 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है। निगम की इस व्यवस्था की नागरिकों द्वारा सराहना भी की जा रही है। 
निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए के निर्देश पर निगम का अमला समस्त 21 ज़ोनों के अंतर्गत आने वाले आश्रय स्थलों के अलावा बस स्टैंड्स, रेल्वे स्टेशन्, अस्पतालों सहित ऐसे स्थानों जहां रात्रि के समय नागरिकों का अधिक आना जाना होता है अथवा नागरिक किसी कारणवश

 

घर के बाहर रात्रि व्यतीत करते हैं, ऐसे नागरिकों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने हेतु शहर के 415 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है। निगम के ज़ोंन स्तर पर पदस्थ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर निगम के उद्यान विभाग से रोजाना लकड़ी उपलब्ध कराई जाती है और नियमित रूप से इस व्यवस्था की मॉनीटरिंग भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।  
निगम की इस व्यवस्था का समय-समय पर मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आश्रय स्थलों एवं अलाव स्थलों पर जाकर अवलोकन भी किया जा रहा है और नागरिकों को बेहतर से बेहतर ढंग से ठंड से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।  जिनके परिपालन में निगम का अमला तत्परतापूर्वक कार्रवाही कर नागरिकों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है। 

 

ये भी जानिए..........

- निगामायुक्त ने किया वॉटर प्लांटों का निरीक्षण

नगर निगम भोपाल द्वारा नागरिकों को ठंड से राहत पहुंचाने के दृष्टिगत जोन क्र.01 में 16 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है जबकि जोन क्र. 02 में 07 स्थान, जोन क्र. 03 में 12 स्थान, जोन क्र. 04में 19 स्थान, जोन क्र. 05 में 17 स्थान, जोन क्र. 06 में 22 स्थान, जोन क्र. 07 में 30 स्थान, जोन क्र. 08 में 122 स्थान, जोन क्र. 09 में 01 स्थान, जोन क्र. 10 में 15 स्थान, जोन क्र. 12 में 04 स्थान, जोन क्र. 13 में 12 स्थान, जोन क्र. 14 में 04 स्थान, जोन क्र. 15 में 10 स्थान, जोन क्र. 16 में 15 स्थान, जोन क्र. 17 में 07 स्थान, जोन क्र. 18 में 16 स्थान, जोन क्र. 19 में 21 स्थान, जोन क्र. 20 में 10 स्थान तथा जोन क्र. 21 में 55 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag