- मावठे की बारिश के बाद दिन भर छाई रही धुंध

मावठे की बारिश के बाद दिन भर छाई रही धुंध


हवा में नमी बढ़ने से शीतलहर बढ़ी 


जबलपुर, । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से जहां शीतलहर की चपेट में शहर है, वहीं कल पूरे शहर में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के कारण जबलपुर सहित महाकौशल अंचल का मौसम भी प्रभावित हुआ। दिन भर बादल छाये रहे और रात से लेकर सुबह तक कोहरे की धुंध छाई रही। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को फुरफुरी का अहसास हुआ, बारिश के बाद दिन का तापमान औसत से ४ डिग्री नीचे आ गया और रात का तापमान ५ पाएदान ऊपर चढ़ गया। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, ऐसे में मावठे की बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ गई है। दिन में भी ठंड का एहसास हुआ पूरा दिन आसमान बादलों से ढका रहा, सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के बाद मौसम खुलने पर ठंड असर दिखायेगी। फिलहाल हवा की ठंडक का माहौल बना रहेगा। अलसाये हुए मौसम में ठंड और कोहरे के बीच सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और सुरक्षा संस्थानों में काम करने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। 
   

 

 

 स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवाती हवाओं के कम दबाव वाला क्षेत्र गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं के कारण आसमान में बादल छाये रहे और हवा के कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने पर हल्की बारिश भी हुई। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान २०.५ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ४ डिग्री कम और न्यूनतम तापमान १५.८ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ५ डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान १०.२ डिग्री ग्वालियर में दर्ज किया गया। जबकि गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान २१.८ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ०७.३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी प्रातःकाल ९८ प्रतिशत और सायंकाल ८७ प्रतिशत आंकी गई। उत्तर हवाओं की रफ्तार २ से ३ किमी प्रति घंटे की रही। सूर्योदय सुबह ६.५३ बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त ५.४० बजे हुआ। 

 

हवा पानी में पेड़ की डिगाल गिरी...................


शुक्रवार की  रात हुई तेज हवा पानी के बीच हुई बारिश के दौरान बंगलामुखी मंदिर के सामने से श्रीनाथ की तलैया में जानेवालें मार्ग में एक पेड़ की डिगाल गिर गई, जिससे यातायात बाधित रही। शनिवार को अवकाश दिवस होने के कारण नगर निगम का अमला पेड़ उठाने के लिए विलंब से पहुंचा। 

 

ये भी जानिए..........

- कड़ाके की ठंड में निगम के अलाव नागरिकों को दे रहें राहत

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag