- संयुक्त सचिव सुश्री आराधना पटनायक ने शहरी क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जायजा लिया -

संयुक्त सचिव सुश्री आराधना पटनायक ने शहरी क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जायजा लिया -


:: प्रकाशचंद सेठी सिविल अस्पताल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया :: 


इन्दौर । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत शासन की संयुक्त सचिव सुश्री आराधना पटनायक ने आज इन्दौर में शहरी क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण किया तथा इसमें प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली एनसीडी स्क्रीनिंग, टीवी स्क्रीनिंग, जनरल हेल्थ चेकअप तथा आयुष्मान कार्ड वितरण की व्यवस्थाओं को देखा।

ये भी जानिए..........

- इन्दौर जिले की मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन ; मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान -

इसके साथ ही साथ प्रकाश चंद सेठी  सिविल अस्पताल का भी आकस्मिक भ्रमण किया। उन्होंने हितग्राहियों से बात कर उनकी संतुष्टि और स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर की जानकारी ली। अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न सेवाओं का अवलोकन भी किया। अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की तथा कहा कि यह आकस्मिक निरीक्षण है और वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन सेवाओं से और अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag