- बिग बॉस 17 में  अभिषेक को लेकर आ रही एक अच्छी खबर

बिग बॉस 17 में  अभिषेक को लेकर आ रही एक अच्छी खबर


मुंबई । कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस बार का एलिमिनेशन काफी चौंकाने वाला रहा। इस बार सलमान खान के शो से उस कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसके जाने के बाद से सोशल मीडिया पर हल्ला मचा है। बिग बॉस हाउस से अभिषेक कुमार को बेघर कर दिया गया है।बीते दिनों समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने के बाद अभिषेक डेंजर जोन में आ गए थे। कैप्टन होने के नाते अंकिता लोखंडे ने उन्हें एविक्ट किए जाने का फैसला सुनाया था। हालांकि, अभिषेक की पॉप्युलैरिटी और शो के कंटेंट को देखते उन्हें लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

abhishek kumar will re enter in bigg boss 17 show after got evicted | Bigg Boss  17: अभिषेक के इविक्शन के बाद फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आया नया अपडेट |  Hindi

उनका एलिमिनेशन बहसबाजी में समर्थ को थप्पड़ मारने के कारण हुआ। वहीं, शो में बने रहने के लिए अभिषेक ने आखिरी दम तक बिग बॉस के सामने सिर झुका कर माफी मांगी और कहा कि उन्हें माफ किया जाए, वह शो से नहीं जाना चाहते। अभिषेक कुमार के एविक्शन की खबर ऑफिशियल भी ठीक से नहीं हुई कि अब उनकी वापसी की खबर सामने आई है।बताया जा रहा हैं कि अभिषेक का एविक्शन सिर्फ हाउसमेट्स को टेस्ट करना था। वह घर से बाहर हो गए हैं, लेकिन सेट से बाहर नहीं गए हैं। वीकेंड का वार की शूटिंग में उन्हें शूट करते भी देखा गया।

abhishek kumar will re enter in bigg boss 17 show after got evicted | Bigg Boss  17: अभिषेक के इविक्शन के बाद फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आया नया अपडेट |  Hindi

ईशा और समर्थ लगातार अभिषेक को उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर पोक कर रहे थे। समर्थ ने बार-बार उनकी मेंटल हेल्थ का मजाक बनाते हुए उनके मुंह में टिश्यू पेपर ठूस दिया। इसी पर आपा खोकर अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया और इसी कारण से उन्हें बेघर कर दिया गया। अंकिता लोखंडे ने कैप्टेंसी के तहत ये फैसला लिया, जिसका कई सेलिब्रिटीज ने विरोध भी किया।

 

ये भी जानिए..........

abhishek kumar will re enter in bigg boss 17 show after got evicted | Bigg Boss  17: अभिषेक के इविक्शन के बाद फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आया नया अपडेट |  Hindi

- नवागत कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री जन मन योजना की तैयारियों की समीक्षा

अभिषेक के एविक्शन की बात सामने आने पर उनके पिता अश्विनी कुमार ने सलमान खान से एक अपील की। उन्होंने कहा कि हर कोई शो जीतने के लिए आया है। हर कोई एक-दूसरे को उकसाता है। लेकिन समर्थ और ईशा ने अभिषेक को जैसे उकसाया है, वैसा कोई नहीं करता। उनके बेटे के मानसिक स्वास्थ्य का मजाक बनाया जाता है। सबको पता है कि अभिषेक को फोबिया है, फिर भी उसके ऊपर कंबल डालना है, ये कहां सही है। उन्होंने सलमान खान से बेटे को शो में दोबारा लेने की गुजारिश कीअंकिता के फैसले को किश्वर मर्चेंट, प्रिंस नरुला, कशिश ठाकुर सहित कई लोगों ने गलत बताया है। कशिश ने कहा कि अंकिता का गेम केवल सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करना, विक्की से झगड़ा करना और अभिषेक को पोक करना है। वहीं, किश्वर ने अभिषेक को बाकियों से दिल और एंटरटेनमेंट, दोनों मामलों में अच्छा बताया है।

 

abhishek kumar will re enter in bigg boss 17 show after got evicted | Bigg Boss  17: अभिषेक के इविक्शन के बाद फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आया नया अपडेट |  Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag