गया। बिहार में दो दशक बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेले जा रहा है। बिहार टीम की ओर से कई दिग्गज खिलाड़ी हैं। जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्ही में से एक है बिहार टीम के कप्तान आशुतोष अमन, जिन्हें बिहार का शेन वार्न कहा जाता है। मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले आशुतोष अमन के नाम रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इनके नाम है।
वर्ष 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में कप्तान आशुतोष ने 8 मैच में 68 विकेट लेकर 44 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा था और वह रिकॉर्ड अभी तक कायम है। बेदी ने एक रणजी सीजन में 64 विकेट लिया था। बिहार और मुंबई के बीच मैच में आशुतोष ने एक विकेट चटकाए हैं। आशुतोष एक फिरकी गेंदबाज हैं और उनके फिरकी के सामने कई दिक्कत खिलाड़ी घुटने टेक चुके हैं। आशुतोष गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी 20 मिलाकर 2700 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2700 से ज्यादा रन बनाए वहीं 234 विकेट लिए हैं। हर मैच में औसतन 6 विकेट लेते हैं।