- क्या पंजाब में कांग्रेस के साथ होगा आप का गठबंधन? गोपाल राय ने साफ कर दी तस्वीर

क्या पंजाब में कांग्रेस के साथ होगा आप का गठबंधन? गोपाल राय ने साफ कर दी तस्वीर


नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी  ने पंजाब समेत पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है। पार्टी ने कहा कि अब तक की चर्चा सकारात्मक रही है। पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आप और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की।

Loksabha election-'INDIA' ब्लाक के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती  है AAP, दिल्ली में कांग्रेस को दे सकती है 3 सीटें | देश News, Times Now  Navbharat

 गोपाल राय ने कहा, ‘‘दोनों पार्टियों के बीच (सीट बंटवारे पर) बातचीत शुरू हो गई है। हमने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है। अब तक सकारात्मक चर्चा हुई है।’’ यह पूछे जाने पर कि पार्टी किन-किन सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, आप नेता ने कहा कि इन राज्यों में किसी विशेष सीट को लेकर ‘‘कोई चर्चा नहीं’’ हुई। दिल्ली और पंजाब में आप सत्ता में है। कांग्रेस की दोनों राज्यों की इकाइयां आप के साथ किसी भी तरह के समझौते के विरोध में हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर खुलेआम बयानबाजी हो रही है। गोपाल राय ने कहा, ‘‘हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Loksabha election-'INDIA' ब्लाक के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती  है AAP, दिल्ली में कांग्रेस को दे सकती है 3 सीटें | देश News, Times Now  Navbharat

ये भी जानिए...........

- दिव्या पाहुजा की लाश बनी पहेली हत्या के नौ दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

 अगली बैठक में सीट को लेकर बातचीत होगी। जब हम गठबंधन में होते हैं तो हमें आधिकारिक रुख अपनाना होता है। इस बारे में (आधिकारिक रुख) दोनों पार्टियां अपनी तैयारियां करेंगी और फिर चर्चा करेंगी। कांग्रेस और आप ने पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के दो प्रमुख घटकों के बीच व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए फिर से मिलने का फैसला किया।
Loksabha election-'INDIA' ब्लाक के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती  है AAP, दिल्ली में कांग्रेस को दे सकती है 3 सीटें | देश News, Times Now  Navbharat

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag