भोपाल । 10 जनवरी को भारत समेत दुनिया भर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी भारत की राजभाषा है। हिंदी दिवस हिंदी के प्रचार और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व कमलनाथ ने बधाई दी है।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर लिखा विश्व हिन्दी दिवस की समस्त हिन्दी प्रेमियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। हिन्दी केवल भाषा नहीं, यह भारत की संस्कृति, संस्कार और गौरव है। यह प्रेम, सौहार्द, आनंद और अपनत्व की भाषा है। हमारी यह अनूठी भाषा अपनी सरलता, अपनत्व और मिठास से ऐसे ही विश्वभर के लोगों का हृदय जीते तथा प्रेम व सौहार्द के प्रकाश से हर मन आलोकित हो, यही कामना करता हूं।
कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि देश-विदेश में रहने वाले सभी हिन्दीभाषियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। हिन्दी हमारी पहचान है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही प्रति वर्ष इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं विश्व हिंदी दिवस की हर साल एक थीम भी रखी जाती है।
2024 में हिंदी दिवस की थीम हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना रखी गई है। विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन नागपुर में 10 जनवरी 1975 को किया गया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल थे। पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन न्यूयॉर्क, आदि देशों के साथ भारत में विभिन्न हिंदी सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। इस दिवस को मनाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के 150 देशों में हिंदी बोली जाती है। 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के कई शब्द जोड़े गए थे।