- फोम फैक्ट्री में आग, एक के बाद एक फ़ूटे सोलह सिलेंडर

इन्दौर फोम फैक्ट्री में लगी आग से वहां रखे गैस सिलेंडर में एक के बाद एक होने वाले धमाकों से पूरे क्षेत्र में दहशत के साथ सनसनी फ़ैल भगदड़ मच गई। घटना देवगुराडिय़ा के आगे दुधिया ग्राम में स्थित बिहारी कंपाउंड की फोम फैक्ट्री एचएल इंडस्ट्रीज की है जहां कल रात अचानक से आग लगी और तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार कल रात 10 बजे दुधिया स्थित बिहारी कंपाउंड में एचएल इंडस्ट्रीज में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे के अनुसार आग के दौरान फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री की छत धराशायी हो गई। दुबे के अनुसार एक ही स्थान पर करीब 16 गैस सिलेंडर रखे थे, जो बारी-बारी से फूटने लगे जिनके धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 1 लाख 30 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि फोम फैक्ट्री के पास ही प्लास्टिक दाना बनाने की भी दो फैक्ट्रियां भी हैं, अपनी सूझबूझ से दमकलकर्मियों ने आग को वहां तक फैलने से रोका नहीं तीन कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag