- बीते सप्ताह सोने-चांदी में गिरावट रही

नई दिल्ली इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते 22 अप्रैल को सोना 73,161 रुपए पर था, जो अब 72 हजार के नीचे आया सोना, चांदी भी 81,374 प्रति किलोग्राम आ गई। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,080 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,930 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपए है। भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,320 रुपए है। वेबसाइट के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 9,096 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 72,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 81,374 रुपए पर पहुंच गए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag